Jio Platforms IPO: अंबानी की कंपनी में रिलायंस, Meta, Google सहित ये हैं 10 सबसे बड़े हिस्सेदार, DRHP से हुआ खुलासा

Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ₹37,700 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है। Jio में रिलायंस इंडस्ट्रीज, Meta और Google सहित ये इन 10 शेयरधारकों की सबसे ज्यादा हिस्स्दारी है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Oct 2026, 02:16 PM IST
Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

Jio Platforms IPO Shareholding Details: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी डिजिटल सब्सिडरी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) को शेयर बाजार में लिस्ट करने के आखिर चरण में है। लगभग 37,700 करोड़ रुपये या करीब 3.8 से 4 अरब डॉलर के इस संभावित IPO को लेकर रिटेल निवेशकों से लेकर ग्लोबल फंड्स के बीच जबरदस्त सुगबुगाहट है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने शेयरों का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर के बीच तय कर सकती है।

27 करोड़ जारी होंगे नए शेयर

आमतौर पर प्राइमरी मार्केट में आने वाले बड़े पब्लिक इश्यू में मौजूदा प्रमोटर या निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करके प्रॉफिट बुक करते हैं, लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स में ऐसा नहीं है। यह पूरा इश्यू करीब 27 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयरों का होगा। यह कुल इक्विटी का लगभग 2.9 प्रतिशत बैठेगा। इसमें कोई भी OFS शामिल नहीं होने की संभावना है। इसका मतलब है कि कंपनी में पहले से निवेश कर चुके दिग्गज ग्लोबल इंस्टिट्यूशनल अपनी हिस्सेदारी कम करने या बाहर निकलने के मूड में नहीं हैं। वे लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं।

सिर्फ अंबानी नहीं, Meta, Google सहित इन कंपनियों के पास भी है हिस्सेदारी

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा मेटा, गूगल समेत 10 दिग्गज कंपनी के पास मोटी हिस्सेदारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी का हिस्सा ग्लोबल टेक दिग्गजों और सॉवरेन वेल्थ फंड्स के पास है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक कंपनी के कुल 105 शेयरधारक हैं।

1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले टॉप 10 शेयरहोल्डर्स की डिटेल

1.Reliance Industries Limited के पास 66.43% हिस्सेदारी है।

2.Jaadhu Holdings, LLC (Meta Platforms / Facebook) के पास 9.98% स्टेक है।

3.Google International LLC के पास 7.73% हिस्सेदारी है।

4. The Public Investment Fund (सऊदी अरब का सॉवरेन वेल्थ फंड) के पास 2.31% हिस्सेदारी है।

5. Omicron Asia Holdings II Pte. Ltd. (KKR) के पास 2.31% स्टेक है।

6. VEPF VII AIV I Ltd. (Vista Equity Partners) के पास 2.31% हिस्सेदारी है।

7.SLP Redwood Holdings Pte. Ltd. (Silver Lake) के पास 1.88% हिस्सेदारी है।

8. MIC Redwood 1 RSC Limited (Mubadala Investment Company) के पास 1.85% हिस्सेदारी है।

9. General Atlantic Singapore JP Pte. Ltd के पास 1.34% हिस्सेदारी है।

10. Platinum Jasmine A 2018 Trust (Abu Dhabi Investment Authority) के पास 1.16% स्टेक है।

क्र.शेयरहोल्डर का नामसंबंधित कंपनी/निवेशकहिस्सेदारी (%)
1Reliance Industries LimitedReliance Industries Limited66.43%
2Jaadhu Holdings, LLCMeta Platforms (Facebook)9.98%
3Google International LLCGoogle7.73%
4The Public Investment Fundसऊदी अरब का सॉवरेन वेल्थ फंड2.31%
5Omicron Asia Holdings II Pte. Ltd.KKR2.31%
6VEPF VII AIV I Ltd.Vista Equity Partners2.31%
7SLP Redwood Holdings Pte. Ltd.Silver Lake1.88%
8MIC Redwood 1 RSC LimitedMubadala Investment Company1.85%
9General Atlantic Singapore JP Pte. Ltd.General Atlantic1.34%
10Platinum Jasmine A 2018 TrustAbu Dhabi Investment Authority (ADIA)1.16%

कब लॉन्च होगा IPO?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ 19 अक्टूबर को 2026 को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खुल सकता है। वहीं, 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक विडिंग विडों खुलने की संभावना है। इसके अलावा, सार्वजनिक पेशकश की संभावित लिस्टिंग अक्टूबर 2026 के आखिर तक होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटJio Platforms IPO: अंबानी की कंपनी में रिलायंस, Meta, Google सहित ये हैं 10 सबसे बड़े हिस्सेदार, DRHP से हुआ खुलासा
More