हर 24 शेयर पर 7 शेयर फ्री में देने जा रही यह स्मॉलकैप कंपनी,रिकॉर्ड डेट करीब, चेक करें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग

Bonus Share Alert:  स्मॉलकैप कंपनी जोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) के बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट करीब आ गई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड3 Sep 2026, 03:59 PM IST
हर 24 शेयर पर 7 शेयर फ्री में देने जा रही यह स्मॉलकैप कंपनी,रिकॉर्ड डेट करीब
हर 24 शेयर पर 7 शेयर फ्री में देने जा रही यह स्मॉलकैप कंपनी,रिकॉर्ड डेट करीब

Jonjua Overseas Bonus Share Record Date: शेयर बाजार में 5 रुपये से कम कीमत वाले शेयर जोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली रही है। इस पेनी स्टॉक में गुरुवार, 3 सितंबर को भी 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इसके शेयर आज के कारोबार में पिछले बंद भाव 4.51 रुपये के मुकाबले 4.68 रुपये के लेवल पर खुले, जबकि कुछ देर बाद ये 4.88% के उछाल के साथ 4.73 रुपये के लेवल पर ब्लॉक हो गए। इस शेयर में यह उछाल बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट करीब आने की वजह से देखने को मिल रही है।

बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट करीब

दरअसल, बीते दिनों कंपनी ने 7:24 रेशयो में बोनस शेयर इश्यू का ऐलान किया था, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई थी। यानी, जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक उनके डीमैट अकाउंट शेयर होंगे, वे ही बोनस इश्यू के लिए पात्र होंगे। ऐसे में बोनस इश्यू पाने के लिए निवेशकों के पास शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका था। कंपनी ने बोनस इश्यू प्रक्रिया के तहत कुल 79,55,966 नए इक्विटी शेयर जारी करने की तैयारी में है।

डीमैट अकाउंट में कब तक आएंगे शेयर?

कंपनी की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने 7 सितंबर 2026 को अलॉटमेंट की डीम्ड डेट तय की है। इस दिन दोपहर 12 बजे तक डिपॉजिटरी सिस्टम में शेयरों को क्रेडिट करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए जाएंगे। इसके अगले ही दिन यानी 8 सितंबर 2026 से इन नए बोनस शेयरों की ट्रेडिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन है।

निवेशकों को क्या होगा फायदा?

बता दें कि 7:24 के इस बोनस शेयर इश्यू का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर हर 24 शेयरों के बदले पात्र शेयरधारकों को 7 अतिरिक्त शेयर फ्री में जारी किए जाएंगे। ऐसे में निवेशकों के पास मौजूद कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन उनके वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। मान लीजिए: किसी निवेशकों के पास मौजूदा समय में कंपनी के 240 शेयर हैं, तो उसे फ्री में कंपनी 70 अतिरिक्त शेयर जारी करेगी, जिससे उसके पास कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 310 हो जाएगी।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटहर 24 शेयर पर 7 शेयर फ्री में देने जा रही यह स्मॉलकैप कंपनी,रिकॉर्ड डेट करीब, चेक करें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग
More