Stock Market High Return: सिर्फ 1,000 रुपये में खरीदे थे 100 शेयर, अब रिटर्न जानकर दंग रह जाएंगे

Stock Market Investment: 1995 में जिंदल विजयनगर स्टील में किया गया 1,000 रुपये का एक छोटा सा निवेश आज 1.83 करोड़ रुपये का हो गया है। JSW स्टील में मर्जर और स्टॉक स्प्लिट के बाद 100 शेयरों की संख्या बढ़कर 16,000 हो गई। यह कहानी लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की ताकत को दिखाती है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड8 Oct 2025, 06:10 PM IST
शेयरों ने कर दिया मालामाल (AI Image)
शेयरों ने कर दिया मालामाल (AI Image)(Gemini)

Multibagger Stock Return: शेयर बाजार को लेकर अक्सर लोगों के मन में डर रहता है कि यहां लगाया हुआ पैसा कहीं डूब न जाए। लेकिन, कुछ ऐसी कहानियां जो इस डर को छू मंतर कर देती हैं और लोग प्रेरित होकर शेयरों निवेश करते रहते हैं। इंटरनेट पर ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है, जहां एक व्यक्ति के खरीदे हुए पुराने शेयर आज करोड़ों के हो गए हैं। यह कहानी बताती है कि अगर सही जगह और लंबे समय के लिए निवेश किया जाए, तो उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।

1,000 रुपये बना 1.83 करोड़!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 1995 में जिंदल विजयनगर स्टील लिमिटेड (JVSL) के 100 शेयर खरीदे थे। उस समय एक शेयर की कीमत सिर्फ 10 रुपये थी, यानी कुल निवेश सिर्फ 1000 रुपये का था। कई बार पुराने निवेश के कागज रद्दी जैसे लगते हैं, लेकिन इस मामले में इन कागजों की कीमत आज करोड़ों में है।

यह भी पढ़ें | 2 महीने में 375% रिटर्न! इस स्टॉक पर ट्रंप टैरिफ का भी नहीं पड़ा असर

16,000 में शेयरों में तब्दील हो गए 100 शेयर

साल 2005 में जिंदल विजयनगर स्टील लिमिटेड का JSW स्टील में विलय हो गया। इस विलय के तहत, JVSL के हर 1 शेयर के बदले निवेशकों को JSW स्टील के 16 शेयर मिले। इस हिसाब से उस व्यक्ति के 100 शेयर बढ़कर 1600 शेयर हो गए। इसके बाद कंपनी ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया, यानी हर एक शेयर 10 शेयरों में बंट गया। इससे 1600 शेयरों की संख्या बढ़कर 16,000 हो गई।

30 वर्ष में 18,300 गुना हो गया निवेश

मौजूदा समय में JSW स्टील के एक शेयर की कीमत लगभग 1,146 रुपये है। इस हिसाब से 16,000 शेयरों की कुल कीमत आज करीब 1.83 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह सिर्फ शेयरों की अनुमानित कीमत है। अगर इन 30 सालों में मिले डिविडेंड को भी जोड़ लिया जाए, तो यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें | छह महीने में 244% चढ़ा शेयर… क्या सोमवार को फिर रॉकेट बनेगा ये मल्टीबैगर शेयर?

अगर आपके पास भी हैं ऐसे शेयर?

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि अगर किसी के पास ऐसे पुराने फिजिकल शेयर हैं, तो उन्हें सबसे पहले JSW स्टील के ब्रोकर से संपर्क करना होगा। वहां इन कागजों की जांच होगी और फिर इन शेयरों को डीमैट अकाउंट में बदला जा सकेगा। यह कहानी एक शानदार उदाहरण है कि कैसे पुराने निवेश कभी-कभी जिंदगी बदल सकते हैं।

Disclaimer: यह रिपोर्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर आधारित है। इसे शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं मानें। आपके किसी निवेश निर्णय के लिए मिंट हिंदी जिम्मेदार नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market High Return: सिर्फ 1,000 रुपये में खरीदे थे 100 शेयर, अब रिटर्न जानकर दंग रह जाएंगे
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market High Return: सिर्फ 1,000 रुपये में खरीदे थे 100 शेयर, अब रिटर्न जानकर दंग रह जाएंगे