₹80 करोड़ के घाटे से ₹130 करोड़ मुनाफे में आई ये सीमेंट कंपनी तो टूट पड़े निवेशक, शेयरों में 9% का उछाल

JSW Cement Share Price: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद आज इसके शेयरों में बंपर खरीदारी देखी जा रही है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Feb 2026, 12:34 PM IST
80 करोड़ के घाटे से 130 करोड़ मुनाफे आई ये सीमेंट कंपनी तो टूट पड़े निवेशक
80 करोड़ के घाटे से 130 करोड़ मुनाफे आई ये सीमेंट कंपनी तो टूट पड़े निवेशक

JSW Cement Share Price: शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। लेकिन इसी बीच, दिग्गज सीमेंट कंपनी JSW Cement के शेयरों में हाई वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके शेयरों में आज 9% की भारी तेजी देखी गई। शेयरों में यह उछाल कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बाद आई है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने घाटे से मुनाफे में आ गई है। दिसंबर 2024 में कंपनी ने 80.22 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया था, जबकि दिसंबर 2025 में कंपनी ने 130.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।

रेवेन्यू में 13% का उछाल

इस दौरान रेवेन्यू के मामले में भी कंपनी ने ठोस प्रदर्शन दिखाया है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1621 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में यह 1433 करोड़ रुपये था। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी ने अपने ऑपरेशन कॉस्ट पर कंट्रोल किया है।

सीमेंट की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी

JSW Cement ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सीमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। JSW Cement की वॉल्यूम पिछले साल के 3.12 मिलियन टन से 14% बढ़कर 3.56 मिलियन टन हो गई है। लिहाजा, EBITDA सालाना आधार पर 32% उछलकर 285.1 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 17.6% के स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today 5 Feb 2026: सोना-चांदी फिर हुए धड़ाम, सिल्वर 16,000 हुई सस्ती

UAE सीमेंट यूनिट बैठाएगी कंपनी

कंपनी ने आगे बताया कि वह अब केवल घरेलू बाजार तक ही सीमित नहीं रहना चाहती है। कंपनी के बोर्ड एक रणनीतिक फैसले के तहत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में पहली विदेशी सब्सिडरी कंपनी बनाने की मंजूरी दे दी है। यहां 1.65 MTPA क्षमता वाली एक सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए लगभग 325 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने की योजना है। इसके अलावा, भारत में भी कंपनी ने अपनी क्षमता को 41.85 MTPA तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

यह भी पढ़ें | Silver Rate Today: चांदी के भाव में कॉमेक्स पर 16% तो MCX पर 9% की भारी गिरावट

JSW Cement शेयर प्रदर्शन

बता दें कि गुरुवार को JSW Cement के शेयर 9 फीसदी के उछाल के साथ 127 रुपये के भाव तक पहुंच गया। हालांकि, यह अभी भी अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 162.20 रुपये से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में इसने सुस्त प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन तिमाही नतीजों के बाद एक फिर से बायर्स एक्टिव हुए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट ₹80 करोड़ के घाटे से ₹130 करोड़ मुनाफे में आई ये सीमेंट कंपनी तो टूट पड़े निवेशक, शेयरों में 9% का उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट ₹80 करोड़ के घाटे से ₹130 करोड़ मुनाफे में आई ये सीमेंट कंपनी तो टूट पड़े निवेशक, शेयरों में 9% का उछाल