JSW Cement News: जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड ने इस साल की दूसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी को जुलाई से सितंबर 2024-25 की तिमाही में 75.36 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि पिछले साल इसी समय कंपनी को 75.82 करोड़ रुपये का घाटा झेलना पड़ा था। यानी इस बार कंपनी ने नुकसान से निकलकर फायदा कमाया है।
वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 1,436.43 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,223.71 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल व्यय 1,348.72 करोड़ रुपये रहा।
जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने अलग दी एक सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई एक बैठक में एक कैप्टिव संयंत्र से सौर ऊर्जा की खरीद के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रीन एनर्जी फिफ्टीन लिमिटेड के साथ एक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी।
इसके लिए जेएसडब्ल्यू सीमेंट, जेएसडब्ल्यू ग्रीन एनर्जी फिफ्टीन में 26 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। सौदे के लिए विचाराधीन राशि के बारे में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने कहा कि जेएसडब्ल्यू ग्रीन एनर्जी फिफ्टीन की 26 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 21.78 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
कैसे हुई थी JSW सीमेंट की शुरुआत?
JSW Cement की स्थापना 29 मार्च 2006 को हुई थी और इसे 12 मई 2006 को Certificate of Commencement of Business मिला। यह JSW Group का हिस्सा है, जिसे सज्जन जिंदल ने शुरू किया था। कंपनी ने 2009 में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग यूनिट विजयनगर, कर्नाटक में शुरू किया था। अगस्त 2025 में JSW Cement ने शेयर बाजार में अपनी IPO लिस्टिंग की और तब से यह निवेशकों के लिए उपलब्ध है। JSW Cement Ltd का शेयर NSE/BSE पर लिस्टेड है और फिलहाल इसकी कीमत ₹127– ₹134 के बीच उतार-चढ़ाव कर रही है।निवेशकों के लिए यह स्टॉक सीमेंट सेक्टर में एक अहम विकल्प माना जाता है।