Kalyan Jewellers Share Price: शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, 750 तक जा सकता है भाव?

Kalyan Jewellers Share Price: कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के शेयरों ने आज अपर सर्किट हिट किया है। इस स्टॉक पर मजबूत तिमाही रिजल्ट्स के बाद बायर्स एक्टिव हुए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Feb 2026, 12:40 PM IST
Kalyan Jewellers Share Price
Kalyan Jewellers Share Price

Kalyan Jewellers Share Price: घरेलू बाजार में सोमवार, 9 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी के बीच ज्वैलरी स्टॉक्स में भी बंपर उछाल देखा जा रहा है। आज के कारोबार में दिग्गज रिटेलर कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। इसके शेयर 10% के अपर सर्किट के साथ 417.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इसके शेयर दिसंबर 2025 तिमाही में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन की वजह से उछाल दर्ज किए हैं। इस पर कई बड़े ब्रोकरेज बुलिश रुख अपना रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में यह 80% तक का रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

कल्याण ज्वेलर्स Q3 नतीजे

कल्याण ज्वेलर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में लगभग 2 गुना की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है। यह बढ़कर 416.29 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में यह महज 218.68 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि कंपनी का मुनाफा सीधे तौर पर 90% से ज्यादा बढ़ा है। इस दौरान कंपनी ने ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी 42% की जोरदार तेजी हासिल की है, जो 10,343.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें | SBI Share Price Today: दमदार Q3 नतीजों के बाद SBI के शेयरों में 7% का बंपर उछाल

कल्याण ज्वेलर्स टार्गेट प्राइस

कंपनी की तरफ से मजबूत तिमाही नतीजे पेश करने के बाद JM Financial ने अपनी रिपोर्ट में बेहद पॉजिटिव रुख अपनाया है। उन्होंने इस शेयर के लिए 750 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में उतार-चढ़ाव को देखते हुए PE मल्टीपल को 45 से घटाकर 40 कर दिया है, लेकिन दिसंबर 2027 तक के गाइडेंस को देखते हुए वे इस पर पूरी तरह से बुलिश बना हुआ है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की स्टोर बिक्री में 27%, मिडिल ईस्ट मार्केट्स में 24% की बढ़ोतरी से पता चलता है कि ब्रांड की पकड़ हर सेक्टर में मजबूत रही है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver ETF: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में जोरदार उछाल

kalyan jewellers के शेयरों में हो रही अनफेयर ट्रेडिंग?

इसी बीच, खबर आई है कि कल्याण ज्वेलर्स ने अपने स्टॉक में अनफेयर और मैन्युप्लेटिंग का आरोप लगाते हुए मार्केट रेगुलेटरी SEBI से संपर्क किया है। कंपनी ने इस मामले की जांच पूरी होने तक फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) सेगमेंट में ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की है। SEBI के एकीकृत विभाग को लिखे पत्र में कल्याण ज्वेलर्स ने कहा कि उसने समान्य ट्रेडिंग पैटर्न और अपुष्ट अफवाहों के प्रचार को देखा है, जो उसके विचार में निवेशकों में डर का महौल पैदा कर सकता है। इससे शेयर प्राइस प्रभावित हो सकता है। मनी कंट्रोल के मुताबिक, यह पत्र 2025 में ही भेजा गया था। हालांकि, इस पर सेबी के जवाब की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने इस पत्र के बारे में पहले जानकारी नहीं दी थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटKalyan Jewellers Share Price: शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, 750 तक जा सकता है भाव?
More