Stock Split: 5 गुना बढ़ने जा रही Kotak Mahindra और Ajmera Realty के शेयरों की संख्या, क्या आपके पास भी हैं स्टॉक्स?

Stock Split Stocks: इस हफ्ते कोटक महिंद्रा बैंक और अजमेरा रियलिटी के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। दरअसल, कंपनी स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड13 Jan 2026, 04:24 PM IST
Stock Split
Stock Split

Stock Split Stocks: शेयर बाजार में यह सप्ताह निवेशकों के काफी हलचल भरा रहने वाला है। मौजूदा हफ्ते में बैंकिंग सेक्टर दिग्गज कोटक महिंद्रा बैंक और रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी अजमेरा रियलिटी स्टॉक स्प्लिट करने जा रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 14 जनवरी, 2026 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। इस कॉर्पोरेट एक्शन के तहत, बैंक अपने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को पांच हिस्सों में विभाजित करेगा, जिससे नए शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये रह जाएगी।

कोटक बैंक 15 साल बाद किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

बैंक ने 15 साल बाद स्टॉक स्प्लिट करने जा रहा है। इससे पहले साल 2010 में बैंक ने अपनी फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये किया था और 2015 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी जारी किए थे। मौजूदा समय में कोटक बैंक के शेयरों की कीमत 2,132 रुपये चल रही है। स्प्लिट के बाद मार्केट में शेयरों की संख्या पांच गुना बढ़ जाएगी, लेकिन शेयरों की कीमत उसी अनुपात में कम हो जाएगी। इससे छोटे निवेशकों भी आसान से निवेश कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें | NFO Alert: बंधन MF ने लॉन्च किया दो खास फंड, केवल ₹1,000 से कर सकेंगे निवेश

अजमेरा रियलिटी स्टॉक स्प्लिट

वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर कंपनी अजमेरा रियलिटी ने अपने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ ही 5:1 रेश्यो में स्प्लिट की घोषणा की थी। कंपनी ने इसके लिए 15 जनवरी, 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। इस प्रक्रिया के माध्यम से 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में बदल जाएंगे।

कंपनी के इस फैसले के बाद मार्केट में मौजूद कुल शेयरों की संख्या 3.93 करोड़ से बढ़कर 19.67 करोड़ हो जाएगी। मंगलवार को अजमेरा रियलिटी के शेयर करीब 913.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, शेयरधारकों ने 11 दिसंबर, 2025 को पोस्टल बैलेट के जरिए इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Split: 5 गुना बढ़ने जा रही Kotak Mahindra और Ajmera Realty के शेयरों की संख्या, क्या आपके पास भी हैं स्टॉक्स?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Split: 5 गुना बढ़ने जा रही Kotak Mahindra और Ajmera Realty के शेयरों की संख्या, क्या आपके पास भी हैं स्टॉक्स?