Kotak Mahindra Bank ने 15 साल बाद किया बड़ा ऐलान, 5 गुना बढ़ जाएगी शेयरों की संख्या

Kotak Mahindra Bank Stock Split: कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बैंक 15 साल बाद शेयरों का विभाजन करने जा रहा है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड30 Dec 2025, 03:45 PM IST
Kotak Mahindra Bank Stock Split
Kotak Mahindra Bank Stock Split

Kotak Mahindra Bank Stock Split Record Date: कोटक महिंद्रा बैंक अपने शेयरधारकों को नए साल पर धमाकेदार तोहफा देने जा रहा है। अगर आपके पोर्टफोलियो में इस बैंक के शेयर हैं तो, आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बैंक ने 15 साल बाद शेयरों के विभाजन की घोषणा की है। बैंक की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 14 जनवरी 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

5 टुकड़ों में बंटेंगे शेयर

कोटक महिंद्रा बैंक 1:5 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट करने जा रहा है। इसका मतलब 1 शेयर को पांच टुकड़ों में विभाजित किया जाएगा। मौजूदा समय में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का फेस वैल्यू 5 रुपये है, जो विभाजन प्रक्रिया के बाद 1 रुपये फेस वैल्यू में बदल जाएंगे। इस कॉर्पोरेट एक्शन से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या पांच गुना बढ़ जाएगी, लेकिन उनकी निवेश वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस प्रक्रिया से लिक्विडिटी बढ़ेगी और छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | 2025 ने किया मालामाल, शेयर बाजार से निवेशकों को 30.20 लाख करोड़ का मुनाफा

इससे पहले 2010 में हुआ था स्टॉक स्प्लिट

बता दें कि इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने साल 2010 में स्टॉक स्प्लिट किया था। इस दौरान 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों को 2 टुकड़ों में विभाजत कर 5 रुपये फेस वैल्यू में बदला गया था। अब 15 साल बाद एक बार फिर बैंक लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

कोटक महिंद्रा बैंक शेयर प्रदर्शन

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रदर्शन पर नजर डालें, तो पिछले एक महीने के दौरान शेयरों ने 0.35% की बढ़त दर्ज की है, जबकि 6 महीने में 0.38% का नुकसान दर्ज किया है। वहीं, साल 2025 में शेयरों ने 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में कोटक बैंक के शेयर 23% चढ़े हैं, जबकि 5 साल की अवधि में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटKotak Mahindra Bank ने 15 साल बाद किया बड़ा ऐलान, 5 गुना बढ़ जाएगी शेयरों की संख्या
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटKotak Mahindra Bank ने 15 साल बाद किया बड़ा ऐलान, 5 गुना बढ़ जाएगी शेयरों की संख्या