KSH International Limited IPO: 16 दिसंबर को लॉन्च होगा 710 करोड़ रुपये का बड़ा IPO, प्राइस बैंड 365-384 रुपये तय

KSH International Limited IPO: केएसएच इंटरनेशनल लिमिटेड का आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा। प्राइस बैंड 365 से 384 रुपये प्रति शेयर है। ये 420 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 290 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड13 Dec 2025, 02:22 PM IST
16 दिसंबर को लॉन्च होगा 710 करोड़ रुपये का बड़ा IPO
16 दिसंबर को लॉन्च होगा 710 करोड़ रुपये का बड़ा IPO

KSH International Limited: केएसएच इंटरनेशनल लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 16 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा इसने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 365 से 384 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फेस वैल्यू पांच रुपये प्रत्येक तय किया है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 16 दिसंबर को खुलेगा और गुरुवार, 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 39 इक्विटी शेयर्स के लिए बिड कर सकते हैं और उसके बाद 39 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिडिंग की जा सकती है।

आईपीओ में 420 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है और प्रमोटर्स कुशल सुब्बय्या हेगड़े, पुष्पा कुशल हेगड़े, राजेश कुशल हेगड़े और रोहित कुशल हेगड़े की तरफ से 290 करोड़ रुपये तक का ऑफर-फॉर-सेल है।

यह भी पढ़ें | सैमसन की जगह गिल, अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में होगी असली परीक्षा

क्या करती है कंपनी?

कंपनी ने 1981 में महाराष्ट्र के रायगढ़ तालोजा में मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स बनाकर अपना ऑपरेशन शुरू किया था। पिछले चार दशकों में इसने अपने ऑपरेशंस को डाइवर्सिफाई किया है। अब ये स्टैंडर्ड और स्पेशलाइज्ड कई तरह के मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स बनाती है, जो कस्टमर्स की खास जरूरतों के हिसाब से तैयार किए जाते हैं।

इसके मुख्य प्रोडक्ट्स हैं राउंड इनैमल्ड कॉपर/एल्यूमिनियम मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स, पेपर इंसुलेटेड रेक्टैंगुलर कॉपर/एल्यूमिनियम मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स, कंटीन्यूअसली ट्रांसपोज्ड कंडक्टर्स, रेक्टैंगुलर इनैमल्ड कॉपर/एल्यूमिनियम मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स और बंच्ड पेपर इंसुलेटेड कॉपर मैग्नेट वाइंडिंग वायर्स। कंपनी के प्रोडक्ट्स ट्रांसफॉर्मर्स, मोटर्स, अल्टरनेटर्स और जेनरेटर्स जैसे कैपिटल गुड्स के लिए क्रिटिकल कंपोनेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें | कमाल, कमाल और कमाल! 2025 में 44 हजार नए स्टार्टअप्स! कुल संख्या 2 लाख से पार

कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को केएसएच ब्रांड से मार्केट और सेल करती है। इसके प्रोडक्ट्स एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर्स (एचवीडीसी, 765केवी), विंड मिल जेनरेटर्स, लोकोमोटिव ट्रांसफॉर्मर्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रैक्शन मोटर्स और एयर कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन के लिए कंप्रेसर्स में भी इस्तेमाल होते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटKSH International Limited IPO: 16 दिसंबर को लॉन्च होगा 710 करोड़ रुपये का बड़ा IPO, प्राइस बैंड 365-384 रुपये तय
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटKSH International Limited IPO: 16 दिसंबर को लॉन्च होगा 710 करोड़ रुपये का बड़ा IPO, प्राइस बैंड 365-384 रुपये तय