KSH International Share: शेयरों ने की कमजोर एंट्री, 4% डिस्काउंट के साथ हुए लिस्ट

KSH International share Price: मंगलवार को शेयर बाजार में केएसएच इंटरनेशनल के शेयर लिस्ट हो गए हैं। इन्होंने कमजोर लिस्टिंग दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Dec 2025, 10:07 AM IST
KSH International Share
KSH International Share

KSH International Listing Share Price: शेयर बाजार में आज KSH International आईपीओ के शेयर लिस्ट हो गए हैं। इन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 370 रुपये के लेवल पर डेब्यू किए, जबकि इश्यू प्राइस 384 रुपये था।

KSH International GMP Today

प्राइमरी मार्केट में आज KSH International का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा था। इसमें कोई हलचल नहीं देखने को मिल रही है और यह जीरो बना हुआ था केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसे शुरू में 710 करोड़ पर आंका गया था, जिसमें 420 करोड़ का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 290 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था।

यह भी पढ़ें | किसानों के लिए हैं ये टॉप 10 सरकारी योजनाएं, आप भी डिटेल में जानिए इनके बारे में

आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

इस सार्वजनिक पेशकश को कुल 83% सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.86 गुना भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का रिस्पॉन्स सबसे खराब रहा और इस कैटेगरी में 0.42 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी पूरी तरह से सब्सक्राइब हुई।

इतना था प्राइस बैंड

कंपनी ने आईपीओ के लिए 365 रुपये से 384 रुपये के बीच प्राइस बैंड तय किया था। वहीं, कम से कम 39 शेयरों के लिए बोली लगानी थी, जिसके लिए 14,976 रुपये का निवेश करना जरूरी था। छोटे गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 14 लॉट या 546 शेयर था, जिसकी कुल रकम 2,09,664 रुपये थी। बड़े गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 67 लॉट या 2,613 शेयर था, जिसकी कुल रकम 10,03,392 रुपये थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटKSH International Share: शेयरों ने की कमजोर एंट्री, 4% डिस्काउंट के साथ हुए लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटKSH International Share: शेयरों ने की कमजोर एंट्री, 4% डिस्काउंट के साथ हुए लिस्ट