Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन 2.6 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू , 71% प्रीमियम पर GMP

Kwick Forensic Solutions IPO: क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का IPO आज से खुला गया है। पहले ही दिन 2.68 गुना सब्सक्राइब हो गया। आइए इसके बारे में पूरी डिटेल जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Aug 2026, 12:48 PM IST
Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन 2.6 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन 2.6 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Kwick Forensic Solutions IPO: क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज यानी 27 अगस्त से खुल चुका है। पहले ही दिन इश्यू को लेकर बाजार में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर शानदार प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह सार्वजनिक पेशकश 31 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹85 से ₹90 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 1 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 3 सितंबर को यह BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकता है।

71% प्रीमियम पर जीएमपी

आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹64 पर चल रहा है। अगर इश्यू के अपर प्राइस बैंड ₹90 और मौजूदा जीएमपी को जोड़कर देखें, तो इसके शेयर ₹154 के स्तर पर लिस्ट होने सकते हैं। यानी, सफल निवेशकों को लिस्टिंग वाले दिन लगभग 71.11 फीसदी तक का मुनाफा मिल सकता है। पिछले 10 कारोबारी सत्रों पर नजर डालें, तो इसका प्रीमियम जीरो से बढ़कर ₹64 तक पहुंचा है।

पहली ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

बोली प्रक्रिया शुरू होते ही रिटेल निवेशकों ने जमकर हिस्सा लिया। दोपहर 12:17 बजे तक कुल 37,55,200 शेयरों के मुकाबले 1,00,65,600 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हो चुकी हैं। यह इश्यू पहले दिन अब तक 2.68 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें रिटेल कोटा 4.88 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर (NII) हिस्सा 1.11 गुना भर चुका है, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इससे पहले कंपनी ने 25 अगस्त को एंकर निवेशकों से ₹14.43 करोड़ रुपये जुटाए थे।

46 लाख नए शेयर जारी

बता दें कि इस आईपीओ के जरिए कंपनी 50.77 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इसमें 41.05 करोड़ रुपये के 46 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जबकि 9.72 करोड़ रुपये के 11 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। जुटाई गई कुल रकम में से लगभग 31.42 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। बांकी की रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च होगी। इस इश्यू के लिए कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर और बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटKwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन 2.6 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू , 71% प्रीमियम पर GMP
More