IPO Alert: 17 अगस्त से खुल रहे दो बड़े ज्वेलरी आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक की पूरी डिटेल

Lalitha Jewellery & Horizon Industrial IPO: 17 अगस्त से ललिता ज्वेलरी (1700 करोड़) और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स (2600 करोड़) के आईपीओ खुल रहे हैं। जानिए प्राइस बैंड, एंकर बिडिंग और लिस्टिंग डेट।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Aug 2026, 09:29 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
17 अगस्त को खुल रहे हैं दो बड़े आईपीओ
17 अगस्त को खुल रहे हैं दो बड़े आईपीओ

Lalitha Jewellery IPO Price Band: अगर आप IPO में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो अगले हफ्ते बाजार में दो बड़े मौके आने वाले हैं। ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड और Horizon Industrial Parks के IPO 17 अगस्त को खुलेंगे। दोनों कंपनियां IPO के जरिए कुल 4,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। Lalita Jewellery Mart नए स्टोर खोलने और कारोबार बढ़ाने के लिए फंड जुटाएगी, जबकि होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। आइए जानते हैं दोनों IPO से जुड़ी जरूरी बातें।

ललिता ज्वेलरी के IPO का प्राइस बैंड क्या है?

आभूषण खुदरा कंपनी ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड का 1,700 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अगस्त को निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी इस निर्गम से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार में करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 190-201 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 11,250 करोड़ रुपये बैठता है। आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 500 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश ओएफएस के जरिए बेचे जाएंगे।

यह भी पढ़ें | क्या 15 अगस्त को जारी होगी लाडकी बहिन योजना की किस्त? 3,000 रुपये पर आया अपडेट

19 अगस्त तक लगा सकते हैं बोली

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का मुख्य रूप से नए स्टोर खोलने में उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किया जाएगा। आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 14 अगस्त को खुलेगी। कुल निर्गम में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

यह भी पढ़ें | Post Office Time Deposit: 5 साल के निवेश पर 7.5% ब्याज, 1 हजार से खोलें खाता

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स IPO की लिस्टिंग कब होगी?

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अगस्त को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 57-60 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 17,298 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कपंनी की सार्वजनिक घोषणा में दी गई जानकारी के अनुसार, आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 14 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। यह निर्गम पूरी तरह से नए शेयर पर आधारित होगा जिनका कुल मूल्य 2,600 करोड़ रुपये तक होगा।

यह भी पढ़ें | 24,500 पर अटका निफ्टी, क्या टूटेगा 200-DEMA का मजबूत सपोर्ट? जानिए यहां

इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, ब्लैकस्टोन की कंपनी में फिलहाल करीब 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर को 24 अगस्त बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा निर्माता एवं संचालक है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटIPO Alert: 17 अगस्त से खुल रहे दो बड़े ज्वेलरी आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक की पूरी डिटेल
More