Stock to Buy: शेयर बाजार में आज देश की इंजीनियरिंग और कंट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। इस हैवीवेट स्टॉक में आज 3 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई है। यह उछाल किसी फेमस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स की तरफ से स्टॉक पर कवरेज शुरू करने के बाद आई है। ब्रोकरेज ने इस कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
52 वीक हाई के करीब ट्रेड कर रहा स्टॉक
शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 4,061 रुपये पर कामकाज के लिए खुले, जबकि 4,114 रुपये के स्तर पर पहुंचकर इंट्राडे हाई बनाए। यह लगातार दूसरा दिन है, जब स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है। शेयर अब अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 4,140 रुपये के बेहद करीब कारोबार कर रहा है। शेयरों ने नवंबर में अपना 52 सप्ताह का उच्तम स्तर हिट किया था।
L&T शेयर टार्गेट प्राइस
गोल्डमैन सैक्स ने लार्सन एंड टुब्रो पर होल्ड से बाय रेटिंग अपग्रेड की है। इसके लिए स्टॉक टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इससे पहले 3730 रुपये का टार्गेट था। गुरुवार को बंद भाव 4003.9 रुपये से लगभग 25 प्रतिशत की तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि L&T को आने वाले समय में तीन बड़े और उभरते हुए सेक्टरों से भारी फायदा मिलने वाला है। ये सेक्टर कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने जिन तीन क्षेत्रों को ग्रोथ इंजन बताया है। वे डिफेंस, ग्रीन हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा है।
L&T शेयर प्रदर्शन
लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों ने पिछले 1 महीने में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है,जबकि 6 महीने की अवधि में 13 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। इस साल यानी 2025 में अब तक L&T के शेयर 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज किए हैं। वहीं, पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को 5 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिला।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।