LIC Bonus: एलआईसी पहली बार देने जा रही बोनस इश्यू, इस तारीख तक खाते में आ जाएंगे फ्री शेयर, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट

LIC Bonus Share Issue:  भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। बोर्ड ने इसके लिए क्रेडिट डेडलाइन भी तय कर दी है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड14 Apr 2026, 09:22 AM IST
एलआईसी पहली बार देने जा रही बोनस इश्यू, इस तारीख तक खाते में आ जाएंगे फ्री शेयर
एलआईसी पहली बार देने जा रही बोनस इश्यू, इस तारीख तक खाते में आ जाएंगे फ्री शेयर

LIC Bonus Issue News: देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने लाखों निवेशकों को साल 2026 का सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है। सोमवार को LIC के बोर्ड ने बोनस शेयर इश्यू को हरी झंडी दिखा दी है। LIC की बोर्ड मीटिंग में मैनेजमेंट ने 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को पास किया है। यानी, अगर आपके पास LIC का एक शेयर है, तो कंपनी आपको एक अतिरिक्त शेयर फ्री में देगी।

जारी होंगे 6,324.99 करोड़ नए शेयर

LIC की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस बोनस इश्यू के लिए लगभग 632.49 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगी। इस योजना को पूरा करने के लिए कंपनी अपने रिजर्व से 6,324.99 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि दिसंबर 2025 के आखिर तक LIC के पास 1,46,440.58 करोड़ रुपये का भारी-भरकम रिजर्व मौजूद था। इतनी मजबूत वित्तीय स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने तय किया कि मुनाफे का एक हिस्सा उन शेयरधारकों के साथ साझा किया जाए, जो लंबे समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। इस बोनस इश्यू के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल भी दोगुनी होकर 12,649.99 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें | नोएडा हिंसा के बाद CM योगी का एक्शन, अब खाते में आएगा पैसा और EPF गारंटी

20 लाख से अधिक रिटेल इन्वेस्टर्स को होगा फायदा

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, LIC के पास लगभग 20.90 लाख रिटेल शेयरधारक हैं। कंपनी का मानना है कि इस फैसले से न केवल छोटे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री भी आसान होगी। यह कदम कंपनी के पेड-अप कैपिटल और उसके रिजर्व के बीच एक बेहतर बैलेंस बनाने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें | Bank Holiday 14th April 2026: आज अंबेडकर जयंती पर इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक

LIC बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट 2026 क्या है?

बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) ने इस बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, बोनस शेयर क्रेडिट की डेडलाइन तय कर दी गई है। LIC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 जून 2026 बोनस शेयर क्रेडिट डेडलाइन तय की है। तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार, बोर्ड की मंजूरी के बाद अब कंपनी शेयरधारकों से इस प्रस्ताव पर मतदान के जरिए सहमति लेगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटLIC Bonus: एलआईसी पहली बार देने जा रही बोनस इश्यू, इस तारीख तक खाते में आ जाएंगे फ्री शेयर, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट
More