LIC ने पोर्टफोलियो में किया बड़ा उलटफेर, इन 4 PSU डिफेंस स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी , कहीं आपके पास भी तो नहीं?

LIC Portfolio: भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड ने जून 2025 तिमाही के दौरान डिफेंस सेक्टर की कंपनियों पर अपना फोकस बढ़ाया है और चार PSU हिफेंस कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड25 Jul 2025, 11:32 AM IST
LIC ने पोर्टफोलियो में किया बड़ा उलटफेर
LIC ने पोर्टफोलियो में किया बड़ा उलटफेर

LIC Portfolio Stocks: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जून 2025 तिमाही के दौरान अपने पोर्टफोलियो में कई अहम बदलाव किए हैं। कंपनी ने कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, तो कुछ स्टॉक्स को बाहर का रास्ता दिखाया है। एलआईसी ने कुल 81 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को कम की है, जिसमें रिटेल इन्वेस्टर्स फेवरेट सुजलॉन, रिलायंस पावर और वेदांता जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि LIC 15.5 लाख करोड़ रुपये के एक बड़े पोर्टफोलियो को संभालती है।

इन 4 PSU डिफेंस स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी

भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड ने जून 2025 तिमाही के दौरान डिफेंस सेक्टर की कंपनियों पर अपना फोकस बढ़ाया है और चार PSU हिफेंस कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, LIC ने पीएसयू डिफेंस स्टॉक मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 3.27 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी वैल्यू 3857 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, कोचिन शिपयार्ड में हिस्सेदारी 13 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 3.05% हो गई है, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 10 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 1.99% हो गई है। इसके साथ ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 2.77% हिस्सेदारी हो गई है।

यह भी पढ़ें | GNG Electronics IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, अच्छी लिस्टिंग का हिंट दे रहे शेयर

इस वजह से फोकस में आए डिफेंस स्टॉक्स

बता दें कि मौजूदा साल में डिफेंस सेक्टर की कंपनियां काफी फोकस में थी। इसके पीछे की वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन और भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर है। इसके अलावा, NATO देशों की ओर से डिफेंस एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी है। ये सभी फैक्टर्स ने डिफेंस कंपनियों में निवेश को आकर्षक बनाया है।

6 महीने में निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में रिकॉर्ड तेजी

बीते 6 महीने के दौरान निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 34 प्रतिशत जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सबसे अधिक रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी शिपबिल्डर गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयरों ने 71 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। इसके बाद मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसे पीएसयू स्टॉक्स में भी अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों के हैं, ना कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच लें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटLIC ने पोर्टफोलियो में किया बड़ा उलटफेर, इन 4 PSU डिफेंस स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी , कहीं आपके पास भी तो नहीं?
More