LIC Bonus Share: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है है। भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने की तैयारी कर रही है। LIC ने एक्सचेंजों को बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 13 अप्रैल को होने जा रही है। इस बैठक का मकसद शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करना और उसे मंजूरी देना है। इसके साथ ही बोनस शेयर रेश्यो और इसके लिए रिकॉर्ड डेट पर भी विचार किया जाएगा।
पहली बार बोनस शेयर जारी करेगी LIC
बोनस शेयर केवल उन्हीं शेयरधारकों को मिलेगा, जिनके डीमैट अकाउंट में एक्स डेट से पहले शेयर मौजूद होंगे। अगर कोई निवेशक इस तारीख या उसके बाद शेयर खरीदता है, तो उसे बोनस शेयर का लाभ नहीं मिलेगा। आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) में सरकार की 96.5% हिस्सेदारी है, लेकिन 21 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशक भी इसमें अपना पैसा लगाए हुए हैं। LIC अब तक केवल डिविडेंड के जरिए अपने निवेशकों को रिवॉर्ड देती रही है, लेकिन बोनस शेयर का यह कदम लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
ट्रेडिंग विडों बंद
LIC ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी बताया है कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की चौथी तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट को ध्यान में रखते हुए शेयरों की ट्रेडिंग विडों फिलहाल बंद कर दी गई है। यह पाबंदी 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष के परिणाम जारी होने के 48 घंटे बाद तक लागू रहेगी।
LIC शेयर प्रदर्शन
बता दें कि बुधवार, 8 अप्रैल को शेयर बाजार में बंपर उछाल के बीच LIC के शेयर प्राइस में भी 8% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसके शेयर 803.60 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाए, जबकि मंगलवार को 743.20 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। पिछले कई महीनों से एलआईसी के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। बीते एक महीने के दौरान इसके शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज किए हैं, जबकि 2026 में अब तक 7% का नुकसान हुआ है। वहीं, 6 महीने के दौरान निवेशकों को 11% से ज्यादा का झटका लगा है। एक वर्ष की अवधि में LIC के शेयरों ने लगभग 1% का रिटर्न दिया है। अगर लॉन्ग टर्म की बात करें,तो 5 वर्ष में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।