Madhusudan Kela Portfolio Stocks: दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला के पोर्टफोलियो पर रिटेल निवेशकों की हमेशा नजर रहती है। जून 2026 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, शेयर बाजार में उनके प्रमुख 19 शेयरों की कुल वैल्यू लगभग 2,665 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में उनके पोर्टफोलियो ने मिला-जुला रुख दिखाया है, जहां 7 शेयरों ने 135% तक का दमदार मुनाफा कराया, वहीं 5 शेयर 15% से 30% तक टूटकर नुकसान भी झेल रहे हैं।
इस स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
कैलेंडर वर्ष 2026 में सबसे शानदार प्रदर्शन Rashi Peripherals का रहा। इस शेयर ने 133% की शानदार बढ़त हासिल करते हुए 358 रुपये से 834 रुपये का स्तर छू लिया, जिसमें केला की 1.76% हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 97 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, SG Finserve ने 61% का रिटर्न दिया। इसके भाव 409 रुपये से 660 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, Indiabulls ने 57% की बढ़त हासिल की है। इस पेनी स्टॉक की कीमत साल की शुरुआत में 17 रुपये थी, जबकि अब यह 27 रुपये पर पहुंच गया है।
इन शेयरों ने भी दिखाई मजबूती
इसके अलावा, कैलेंडर ईयर 2026 के दौरान Kopran के शेयरों ने 17 प्रतिशत की मजबूती दिखाई और इसका भाव 150 रुपये से बढ़कर 190 रुपये पर पहुंच गया, जबकि Sangam (India) में 21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, Subam Papers ने 18 प्रतिशत और Windsor Machines ने 12 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इन शेयरों ने किया निराश
हालांकि, कुछ शेयरों ने झटका भी दिया है। रिपोर्ट की गई अवधि के दौरान सबसे बड़ी गिरावट Repro India में देखने को मिली। यह 29% टूटकर 462 रुपये से घटकर 327 रुपये पर आ गया। वहीं, Unicommerce eSolutions 28% फिसलकर 120 रुपये से 86 रुपये पर आ गया। इसके अलावा,IRIS RegTech Solutions में 21%, Emkay Global Financial Services में 16% और Bombay Dyeing में 14% की गिरावट दर्ज की गई।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।