
Man Infraconstruction 1st Ever Buyback Approved: रियल एस्टेट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) ने पहली बार शेयर बायबैक प्लान को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने मार्केट से करीब 99 लाख शेयर वापस खरीदने का फैसला किया है। इस पर कुल 169.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन के इस बायबैक ऑफर के तहत कंपनी ओपन मार्केट रूट के जरिए शेयर खरीदेगी। कंपनी ने बायबैक के लिए अधिकत्तम शेयर प्राइस 171 रुपये प्रति शेयर सेट किया है और फेस वैल्यू 2 रुपये है। खास बात यह है कि इस ऑफर में कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप हिस्सा नहीं लेंगे। यानी, कंपनी केवल आम शेयरधारकों से ही शेयर वापस खरीदेगी। कंपनी के मुताबिक, यह बायबैक फुल पेड इक्विटी कैपिटल का करीब 2.45 प्रतिशत हिस्सा कवर करेगा।
जून 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 62.52 प्रतिशत है, जबकि पब्लिक शेयरधारकों के पास 37.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रमोटर ग्रुप में पराग किशोर शाह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की मजबूत पकड़ है। बायबैक पूरा होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 64.09 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स का स्टेक थोड़ा घटकर 35.91 प्रतिशत पर आ जाएगा। अगर कंपनी 171 रुपये से कम दाम पर शेयर खरीदती है, तो बायबैक किए जाने वाले शेयरों की संख्या 99 लाख से भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, कुल बजट 169.29 करोड़ रुपये के भीतर रहे।
कंपनी की तरफ से शेयर बायबैक के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली। इसके शेयर आज पिछले बंद भाव 122.62 के मुकाबले 123.69 हल्की बढ़त के साथ कामकाज के लिए खुले। वहीं, घोषणा के बाद लगभग 2 फीसदी की बढ़त के साथ 126.44 रुपये इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में कुछ गिरावट भी आई है। मैन इन्फ्राकंट्रक्शन के शेयर दोपहर 3 बजे के करीब 1.04% की बढ़ोतरी के साथ 123.90 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
बता दें कि मैन इन्फ्राकंट्रक्शन के शेयरों ने हालिया दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। पिछले पांच दिनों के दौरान इसके शेयर 8 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किए हैं, जबकि 1 महीने के समय में निवेशकों को 23 प्रतिशत से ज्यादा का फायदा हुआ है। वहीं, साल 2026 में अब तक मैन इन्फ्राकंट्रक्शन के शेयर 3 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि पिछले एक वर्ष में निवेशकों को 22 प्रतिशत से ज्यादा का भारी नुकसान हुआ है। अगर लॉन्ग टर्म पीरिएड की बात करें, तो पिछले पांच सालों में मैन इन्फ्राकंट्रक्शन के शेयरों ने लगभग 165 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.