Manipal Health IPO: आज शेयर बाजार में मणिलाल हेल्थ की एंट्री, GMP ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें, जानिए पूरी डिटेल

मनीपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का आईपीओ आज BSE और NSE पर लिस्ट हो रहा है।  3 रुपये के जीएमपी के साथ इसकी सुस्त लिस्टिंग के आसार हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Aug 2026, 06:47 AM IST
Manipal Health IPO: आज शेयर बाजार में मणिलाल हेल्थ की एंट्री
Manipal Health IPO: आज शेयर बाजार में मणिलाल हेल्थ की एंट्री

Manipal Health IPO Listing Today: भारतीय शेयर बाजार में आज एक और दिग्गज हॉस्पिटल चेन की एंट्री होने जा रही है। मनीपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का आईपीओ आज, बुधवार 5 अगस्त को सुबह 10:00 बजे देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों BSE और NSE पर लिस्ट हो रहा है। सोमवार को शेयरों का अलॉटमेंट पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें इसकी लिस्टिंग पर टिकी हैं। कंपनी के शेयर BSE के 'B' ग्रुप के तहत ट्रेड के लिए उपलब्ध होंगे।

ग्रे मार्केट के संकेतों ने बढ़ाई हलचल

मनीपाल हेल्थ का आज का जीएमपी 3 रुपये ज्यादा के प्रीमियम पर है। 590 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर देखा जाए, तो इसका अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 593 रुपये प्रति शेयर बैठता है। यानी निवेशकों को केवल 0.51% की मामूली मुनाफा मिलने की उम्मीद है। पिछले 12 सत्रों के आंकड़ों को देखें, तो जीएमपी -15 रुपये के निचले स्तर से लेकर 35 रुपये के उच्चतम स्तर के बीच ट्रेड किया।

कैसा रहा था निवेशकों का रिस्पॉन्स?

बता दें कि अंतिम दिन तक इस सार्वजनिक पेशकश को कुल 4.92 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आंकड़ों के मुताबिक, ऑफर पर रखे गए 9 करोड़ से अधिक शेयरों के मुकाबले 44.30 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। इस इश्यू को सबसे ज्यादा समर्थन योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) से मिला। इन्होंने अपने कोटे को 8.25 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) की कैटेगरी में 1.02 गुना सब्सक्रिप्शन आया। दूसरी तरफ, रिटेल निवेशकों के सेगमेंट में 93% ही बोलियां देखने को मिलीं।

जुटाए गए पैसों से क्या करेगी कंपनी?

गौरतलब है कि बेंगलुरु स्थित यह हॉस्पिटल चेन इस आईपीओ के जरिए कुल 8,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी कर रहा है, जबकि मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 2.16 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। आईपीओ के लिए 560-590 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था, जिसके आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन 77,600 करोड़ रुपये से अधिक आंका गई है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली 5,378 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल इसकी सहायक कंपनी मनीपाल हॉस्पिटल्स के बकाए कर्ज को चुकाने में किया जाएगा। इसके अलावा, सह्याद्री हॉस्पिटल्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 574 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटManipal Health IPO: आज शेयर बाजार में मणिलाल हेल्थ की एंट्री, GMP ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें, जानिए पूरी डिटेल
More