MCap of top 10 companies: पिछले हफ्ते शेयर बाजार का मिजाज पूरी तरह पॉजिटिव रहा और इसका सीधा फायदा देश की दिग्गज कंपनियों को मिला। बाजार में आई इस मजबूती के चलते शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में बड़ा इजाफा देखने को मिला, जिससे निवेशकों के चेहरे भी खिले नजर आए।
टॉप 10 में सात कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच पिछले सप्ताह टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में कुल 1,23,724.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़त में सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
सेंसेक्स की चाल ने दिया सपोर्ट
पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 720.56 अंक यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार की इसी मजबूती ने बड़ी कंपनियों के शेयरों को सहारा दिया और उनके वैल्यूएशन में उछाल देखने को मिला।
किन कंपनियों को हुआ फायदा
इस दौरान एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी फायदे में रहे। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के वैल्यूएशन में गिरावट दर्ज की गई।
रिलायंस और एसबीआई की बड़ी छलांग
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,266.12 करोड़ रुपये बढ़कर 21,54,978.60 करोड़ रुपये हो गया। वहीं भारतीय स्टेट बैंक ने 30,414.89 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मार्केट कैप 9,22,461.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,266.12 करोड़ रुपये बढ़कर 21,54,978.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक ने 30,414.89 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 9,22,461.77 करोड़ रुपये पहुंच गया।
कुछ दिग्गजों को लगा झटका
हालांकि सभी के लिए हफ्ता अच्छा नहीं रहा। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 10,745.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,75,914.62 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस के वैल्यूएशन में भी 6,183.25 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा।
निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आने वाले हफ्तों में यह तेजी बरकरार रहती है या बाजार कोई नया मोड़ लेता है।