10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ बढ़ा, जानिए सबसे ज्यादा किस कंपनी को मिली बढ़त

सेंसेक्स में हल्की बढ़त के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 35,117 करोड़ रुपये घट गया। टाटा की टीसीएस ने 35,910 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की, जबकि अन्य कंपनियों में गिरावट आई।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
पब्लिश्ड7 Dec 2025, 09:44 AM IST
10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ बढ़ा, जानिए सबसे ज्यादा किस कंपनी को मिली बढ़त
10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ बढ़ा, जानिए सबसे ज्यादा किस कंपनी को मिली बढ़त

मुंबई: पिछले हफ्ते सेंसेक्स में बहुत हल्की बढ़त देखने को मिली, लेकिन बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 72,285 करोड़ रुपये बढ़ गया।

यह भी पढ़ें | पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर के नए भाव

सबसे ज्यादा बढ़त टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस को मिली, जिसका बाजार पूंजीकरण 35,910 करोड़ रुपये बढ़ा। इसी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस का एमकैप 23,405 करोड़ रुपये बढ़ा। बजाज फाइनेंस में 6,720 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल में 3,792 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक में 2,458 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, सिलेंडर से हुआ विस्फोट

बाकी पांच बड़ी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप सबसे ज्यादा घटा और यह 35,117 करोड़ रुपये कम हो गया। एलआईसी में 15,559 करोड़ रुपये, एसबीआई में 7,523 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक में 5,724 करोड़ रुपये और इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी में 4,196 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें | Bigg Boss 19 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले आज, जानिए कौन हो सकता है शो का विनर

बाजार मूल्य के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज 20,85,219 करोड़ रुपये के एमकैप के साथ शीर्ष पर रही। एचडीएफसी बैंक 15,43,020 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि भारती एयरटेल 12,01,833 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ बढ़ा, जानिए सबसे ज्यादा किस कंपनी को मिली बढ़त
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ बढ़ा, जानिए सबसे ज्यादा किस कंपनी को मिली बढ़त
OPEN IN APP