MCap of top-10 companies: पिछले हफ्ते शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। इसी का असर बीएसई की टॉप 10 कंपनियों पर भी पड़ा, जिनमें से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 2,16,544 करोड़ रुपये बढ़ गया। वहीं तीन कंपनियों को 61,799 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस को
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 47,364 करोड़ रुपये बढ़ा। इसके बाद एयरटेल को 41,255 करोड़ और ICICI बैंक को 40,124 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस भी फायदे में
HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 33,186 करोड़ रुपये बढ़ा, जबकि बजाज फाइनेंस को 28,903 करोड़ रुपये की बढ़त मिली। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर को 17,775 करोड़ और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को 7,938 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
तेजी के इस दौर में Infosys को 30,306 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। TCS का मार्केट कैप 23,807 करोड़ और LIC का 7,686 करोड़ रुपये घट गया।
रिलायंस बना नंबर वन
सप्ताह के अंत में मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,17,484 करोड़ रुपये के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके बाद HDFC बैंक (15,40,211 करोड़) और एयरटेल (11,47,235 करोड़) का नंबर आया।