M-Cap: मार्केट में रिकॉर्ड तेजी, 7 दिग्गज मालामाल, 3 को बड़ा झटका, पढ़ें पूरा अपडेट

M-Cap of Top-10 Industries: पिछले हफ्ते शेयर बाजार की तेज चाल के बीच कई बड़ी कंपनियों के मार्केट वैल्यू में सुधार देखने को मिला, जबकि कुछ को गिरावट का सामना करना पड़ा। बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और आने वाले दिनों में भी यही रफ्तार तस्वीर बदल सकती है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड30 Nov 2025, 10:03 AM IST
M-Cap: पिछले हफ्ते किस कंपनी की गाड़ी चली और कौन फिसला? पढ़ें पूरा अपडेट
M-Cap: पिछले हफ्ते किस कंपनी की गाड़ी चली और कौन फिसला? पढ़ें पूरा अपडेट(Bloomberg)

M-Cap of Top-10 Companies: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली। इसी रफ्तार के बीच BSE की टॉप 10 कंपनियों में से सात दिग्गज कंपनियों का मार्केट कैप 96,201 करोड़ रुपये बढ़ गया, जबकि बाकी तीन कंपनियों का मार्केट कैप 43,999 करोड़ रुपये घटा। ट्रेडिंग सेशन में आई जबरदस्त हलचल ने निवेशकों को भी खूब रोमांचित किया।

7 कंपनियों की झोली में आया बढ़त का मौका

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। कंपनी के मार्केट कैप में करीब 28,283 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसने इसे फिर से लिस्ट में सबसे ऊपर मजबूती से जमा दिया। इसके बाद बजाज फाइनेंस भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने एमकैप में 20,348 करोड़ रुपये जोड़ पाई। HDFC बैंक के बाजार मूल्य में भी 13,611 करोड़ रुपये की जोरदार बढ़त देखी गई। इसी तरह ICICI बैंक के एमकैप में 13,600 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 7,671 करोड़, SBI में 6,415 करोड़ और इन्फोसिस में 6,273 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

3 बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान

जहां कई कंपनियां इस उछाल से फायदा ले गईं, वहीं भारती एयरटेल को सबसे बड़ा झटका लगा। इसके एमकैप में एक हफ्ते में ही 35,239 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

इसके अलावा LIC की वैल्यू में 4,997 करोड़ रुपये की कमी हुई और TCS को भी 3,763 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

रैंकिंग में कौन किस नंबर पर?

बाजार पूंजीकरण के आधार पर देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज 21,20,335 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। HDFC बैंक 15,48,744 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं भारती एयरटेल 11,98,041 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर कायम है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटM-Cap: मार्केट में रिकॉर्ड तेजी, 7 दिग्गज मालामाल, 3 को बड़ा झटका, पढ़ें पूरा अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटM-Cap: मार्केट में रिकॉर्ड तेजी, 7 दिग्गज मालामाल, 3 को बड़ा झटका, पढ़ें पूरा अपडेट