सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई 95,447 करोड़ रुपये बढ़ोतरी, जानिए किसने कैसा किया प्रदर्शन

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 95,447.38 करोड़ रुपये बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे अधिक लाभ प्राप्त किया। एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और अन्य कंपनियों में गिरावट आई।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड2 Nov 2025, 03:23 PM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई 95,447 करोड़ रुपये बढ़ोतरी, जानिए किसने कैसा किया प्रदर्शन
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई 95,447 करोड़ रुपये बढ़ोतरी, जानिए किसने कैसा किया प्रदर्शन

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 95,447.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें | इस हफ्ते कैसी रहेगी मार्केट की चाल? जानिए इस बार किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 91,685.94 करोड़ रुपये की गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक ने सप्ताह के दौरान 30,091.82 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 8,64,908.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।भारती एयरटेल की बाजार हैसियत14,540.37 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,554.56 करोड़ रुपये पर और एलआईसी का मूल्यांकन 3,383.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,897.54 करोड़ रहा।

यह भी पढ़ें | King first look: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ किंग का टीजर, देखिए वीडियो

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 29,090.12 करोड़ रुपये घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,618.9 करोड़ रुपये घटकर 9,61,127.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,822.38 करोड़ रुपये घटकर 6,15,890 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 11,924.17 करोड़ रुपये घटकर 5,79,561.93 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,547.96 करोड़ रुपये घटकर 15,18,679.14 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 1,682.41 करोड़ रुपये घटकर 11,06,338.80 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें | 1 करोड़ की कमाई करने के बावजूद भारतीय इंजीनियर को नहीं मिला B1/B2 अमेरिकी वीजा

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई 95,447 करोड़ रुपये बढ़ोतरी, जानिए किसने कैसा किया प्रदर्शन
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई 95,447 करोड़ रुपये बढ़ोतरी, जानिए किसने कैसा किया प्रदर्शन