1 महीने में 17वीं बार रिकॉर्ड हाई पर Maruti Suzuki के शेयर, ऐसे समय में खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Maruti Suzuki Share Price: 1 महीने में मारुति सुजुकी के शेयरों ने 17वीं बार रिकॉर्ड हाई को छुआ। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में सुधार के बाद निवेशकों को ऑटो स्टॉक्स में ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड24 Sep 2025, 03:04 PM IST
1 महीने में 17वीं बार रिकॉर्ड हाई पर Maruti Suzuki के शेयर
1 महीने में 17वीं बार रिकॉर्ड हाई पर Maruti Suzuki के शेयर

Maruti Suzuki Share Target Price: स्टॉक मार्केट में कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद मारुति सुजुकी के शेयरों ने उछाल दर्ज किया है। मारुति सुजुकी के शेयर आज के कारोबार में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ नया रिकॉर्ड हाई लेवल बनाए हैं। 1 महीने में मारुति सुजुकी के शेयरों ने 17वीं बार रिकॉर्ड हाई को छुआ। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में सुधार के बाद निवेशकों को ऑटो स्टॉक्स में ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से खरीदारी हो रही है।

इस वजह से जमकर हो रही खरीदारी

इसके अलावा, गोल्डमैन सैक्स सहित कई ब्रोकरेज फर्म की ओर से मारुति सुजुकी का टार्गेट प्राइस अपग्रेड करने के बाद रैली को सपोर्ट मिला है। ऑटो सेक्टर में हालिया बढ़ोतरी के दौरान मारुति सुजुकी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस रैली के बदौलत यह स्टॉक साल 2025 में अब तक अपने निवेशकों को 50 प्रतिशत का मुनाफा दे चुका है।

स्टॉक को मिला 18,900 का टार्गेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने मारुति सुजुकी पर 'न्यूट्रल' से 'बाय' रेटिंग अपग्रेड की है। इसके साथ ही टार्गेट प्राइस को 13,800 रुपये से बढ़ाकर 18,900 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद इंट्री लेवल कारों की डिमांड बढ़ी है, जिससे इसके शेयर प्राइस में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें | इस खबर से झूम उठे सरकारी बैंकों के शेयर, 3 बैंकों ने बनाया 52 वीक हाई
यह भी पढ़ें | Ganesh Consumer सहित इन 4 IPO में किसका GMP सबसे हाई, किसमें बन रहा मुनाफा
यह भी पढ़ें | PhonePe ने IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट, ₹1200 करोड़ हो सकता है इश्यू साइज

इन ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया लक्ष्य

इससे पहले मॉर्गन स्टैनली ने मारुति सुजुकी पर अपने टार्गेट प्राइस को अपग्रेड किया था। स्टैनली ने स्टॉक पर 'ओवरवेट' रेटिंग मेनटेन करते हुए 18,360 रुपये का नया टार्गेट प्राइस दिया था। इसके अलावा, बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने भी टार्गेट प्राइस में बढ़ोतरी की है। इसने 17000 रुपये का नया लक्ष्य दिया है, जबकि Citi और HSBC ने क्रमश: 17,500 और 17,000 का टार्गेट दिया है। इन ब्रोकरेज ने स्टॉक पर बुलिश होते हुए शॉर्ट टर्म और मिड टर्म में अच्छी ग्रोथ की संभावना जताई है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट1 महीने में 17वीं बार रिकॉर्ड हाई पर Maruti Suzuki के शेयर, ऐसे समय में खरीदें, बेचें या होल्ड करें?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट1 महीने में 17वीं बार रिकॉर्ड हाई पर Maruti Suzuki के शेयर, ऐसे समय में खरीदें, बेचें या होल्ड करें?