Multibagger stock to Buy: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MAZDOCK) के शेयरों में हालिया गिरावट के बाद एक बार फिर जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है। गुरुवार, 6 अगस्त को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसके शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज कर 2574 पर इंट्राडे हाई बनाए। हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। अब इस स्टॉक पर ब्रोकरेज अपनी कवरेज शुरू कर चुके हैं और शॉर्ट-टर्म मे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जता रहे हैं। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने इसे खरीदने की सलाह दी है और 1 महीने में 13 प्रतिशत की बढ़त का अनुमान लगाया है।
चार्ट पर बन रहा मजबूत बुलिश ट्रेंड
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, टेक्निकल स्ट्रक्चर में आए मजबूत सुधार से संकेत मिलते हैं कि निचले स्तरों पर खरीदारों ने दोबारा अपनी पकड़ बना ली है। आज सुबह यह 2,380.50 रुपये के स्तर पर कारोबार के लिए खुला और यह शेयर एक मजबूत बुलिश ट्रेंड की ओर बढ़ रहा है। हालिया तेजी से यह साफ है कि निवेशकों में शेयर को लेकर भरोसा और पॉजिटिव माहौल फिर से कायम हुआ है। अगर स्टॉक इन हाई लेवल्स पर टिका रहता है, तो चालू तेजी के और आगे बढ़ने की पूरी संभावना है।
प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कर रहा ट्रेड
टेक्निकल मोर्चे पर नजर डालें, तो माझगांव डॉक का शेयर अपने सभी प्रमुख 20-डे, 50-डे और 100-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह शॉर्ट और मीडियम-टर्म के टाइमफ्रेम में शेयर के मजबूत ट्रेंड एलाइनमेंट को दिखाता है। शेयर प्राइस में आए इस उछाल को हेल्दी ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी साथ मिल रहा है, जो स्टॉक में बनी खरीदारी की रफ्तार को और देता है। ब्रोकरेज का मानना है कि जब तक यह शेयर अपने मूविंग एवरेज क्लस्टर से ऊपर बना रहेगा, तब तक इसका व्यापक ट्रेंड पूरी तरह से बुल्स के पक्ष में रहेगा।
स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) फिलहाल 60.24 पर पहुंच गया है। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी के बाद यह इंडिकेटर 60 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो खरीदारी में आ रही लगातार मजबूती को दिखाता है। RSI की यह चाल शेयर में आगे भी तेजी जारी रहने के मजबूत संकेत दे रही है।
मझगांव शिपबिल्डर्स शेयर टार्गेट प्राइस
ब्रोकरेज ने पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए एक आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेयर में 2,300 रुपये का लेवल एक बेहद अहम स्टॉप-लॉस की तरह काम करेगा। जब तक माझगांव डॉक इस मजबूत सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें 2,783 रुपये के टारगेट प्राइस तक पहुंचने की पूरी क्षमता है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।