Mcap of Top 10 Firms: 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹92,995 करोड़ बढ़ा, HDFC बैंक और एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Market Cap Companies: पिछले हफ़्ते, चार बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यूएशन में 92,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिसमें HDFC बैंक और भारती एयरटेल सबसे आगे रहे। जियो-पॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में थोड़ी गिरावट आई।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड12 Jul 2026, 02:35 PM IST
एयरटेल का m-cap 34,896.92 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,98,774.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एयरटेल का m-cap 34,896.92 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,98,774.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Top 10 Market Cap Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 92,995 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमें HDFC बैंक और भारती एयरटेल सबसे आगे रहे। जियो-पॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में थोड़ी गिरावट आई और उनकी लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया। फिर भी ट्रेडिंग हफ्ते के आखिर तक बाजार ने कुछ नुकसान की भरपाई कर ली है।

पिछले हफ्ते, BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 194.52 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरा और NSE निफ्टी 63.95 अंक यानी 0.26 प्रतिशत नीचे आ गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मजबूत कारोबारी प्रदर्शन, निवेशकों की खरीदारी और चुनिंदा सेक्टरों में तेजी के चलते कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कई दिग्गज कंपनियों के बाजार मूल्य में गिरावट भी दर्ज की गई।

4 कंपनियों को हुआ फायदा

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई है।

  • HDFC बैंक का मार्केट वैल्यूएशन 35,808.09 करोड़ बढ़कर 12,69,454.42 करोड़ हो गया, जो टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज़्यादा है।
  • भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मार्केट कैप 34,896.92 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,98,774.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 16,065.5 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,205,05 करोड़ रुपये हो गया।
  • देश की बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap 6,224.97 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,206.33 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | भारतीय शेयर बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जानें जुलाई में क्यों बदला FPI का रुख

इन कंपनियों को लगा झटका

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited - HUL) का m-cap 12,088.65 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,04,997.65 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 11,040.23 करोड़ रुपये घटकर 5,42,938.40 करोड़ रुपये हो गया।
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 8,574.87 करोड़ रुपये घटकर 7,48,600.40 करोड़ रुपये रह गया।
  • बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 7,813.58 करोड़ रुपये घटकर 6,35,327.78 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • ICICI बैंक का m-cap 6,315.32 करोड़ रुपये घटकर 10,05,379.71 करोड़ रुपये हो गया।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India –SBI) का मार्केट कैप 3,461.48 करोड़ रुपये घटकर 9,56,430.44 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | क्या बाजार में लौटेगी तेजी? सोमवार के लिए एक्सपर्ट ने सुझाए 3 दमदार स्टॉक

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मार्केट कैप कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, LIC, लार्सन एंड टुर्बो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटMcap of Top 10 Firms: 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹92,995 करोड़ बढ़ा, HDFC बैंक और एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा
More