MCap of top-10 companies: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, सिर्फ इस कंपनी ने बनाई बढ़त

MCap of top-10 companies: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में आई तेज गिरावट से बीएसई की टॉप-10 में शामिल नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घट गया। रिलायंस, ICICI बैंक, HDFC बैंक और TCS जैसे बड़े नाम दबाव में रहे, जबकि सिर्फ HUL ने मजबूती दिखाई।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड25 Jan 2026, 02:03 PM IST
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर ही एकमात्र कंपनी थी जिसे फायदा हुआ।
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर ही एकमात्र कंपनी थी जिसे फायदा हुआ।(Reuters)

MCap of top-10 companies: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट का असर दिग्गज कंपनियों पर भी साफ दिखा। बाजार की कमजोरी की वजह से बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में शामिल नौ कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बड़ी रकम से घट गया, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

कितना हुआ नुकसान?

बीते सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 2,51,712 करोड़ रुपये घट गया। यह गिरावट बाजार में बने दबाव और कमजोर सेंटीमेंट को दिखाती है।

रिलायंस और ICICI बैंक को सबसे बड़ा झटका

विभिन्न सेक्टर्स में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 96,960 करोड़ रुपये घट गया। इसके बावजूद कंपनी 18,75,533 करोड़ रुपये के एमकैप के साथ अब भी देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। वहीं ICICI बैंक के एमकैप में 48,645 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।

इन कंपनियों का भी घटा पूंजीकरण

HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,923 करोड़ रुपये घटकर 14,09,612 करोड़ रुपये रह गया, हालांकि रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर कायम है।

भारती एयरटेल के एमकैप में 17,534 करोड़ रुपये और आईटी कंपनी TCS के बाजार पूंजीकरण में 16,589 करोड़ रुपये की गिरावट आई। टीसीएस तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

L&T, Bajaj Finance, SBI और Infosys में भी कमी

निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी का एमकैप 15,248 करोड़ रुपये घटा। बजाज फाइनेंस में 14,094 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 11,908 करोड़ रुपये और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में 7,811 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

सिर्फ इस कंपनी को हुआ फायदा

टॉप-10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर ही ऐसी कंपनी रही, जिसका बाजार पूंजीकरण बढ़ा। सप्ताह के दौरान इसके एमकैप में 12,312 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

बड़े शेयरों में आई इस गिरावट ने साफ कर दिया है कि बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत और घरेलू फैक्टर्स यह तय करेंगे कि बाजार को राहत मिलती है या नहीं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMCap of top-10 companies: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, सिर्फ इस कंपनी ने बनाई बढ़त
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMCap of top-10 companies: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, सिर्फ इस कंपनी ने बनाई बढ़त