MCX Stock Split Record Date 2025: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के निवेशकों के लिए नया साल आगाज किसी तोहफे किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होने वाला है। देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज डेरिवेटिव एक्सचेंज ने अपने कॉर्पोरेट एक्शन का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले से नए साल पर निवेशकों का पोर्टफोलियो भर जाएगा। दरअसल, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है, जो जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में है।
MCX स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट
MCX ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने इतिहास के पहले स्टॉक स्प्लिट के लिए 2 जनवरी 2026 की तारीख तय की है। ऐसे में इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के डीमैट ककाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा। वहीं, नए निवेशक इस तारीख से पहले MCX के शेयर खरीद सकते हैं। कंपनी ने यह फैसला सेबी (LODR) रेगुलेशन 2015 के नियमों के तहत लिया है।
5 टुकड़ों में बंटेंगे शेयर
कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, वह अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू में विभाजित करने जा रही है। यानी 1:5 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा। ऐसे में निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या 5 गुना बढ़ जाएगी। हालांकि, पोर्टफोलियो की वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। इस कदम को उठाने का मकसद लिक्विडिटी बढ़ाना और छोटे निवेशकों को खरीदारी आसान करना है।MCX का शेयर प्राइस 10,100 रुपये के पार चल रहा है। गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एमसीएक्स के शेयर 1.5 प्रतिशत के उछाल के साथ 10,175 रुपये के लेवल पर बंद हुए।
एमसीएक्स शेयर प्रदर्शन
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयर पिछले एक महीने के दौरान 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में 28 प्रतिशत से ज्यादा शानदार रिटर्न दिए हैं। वहीं, 2025 में अब तक 61 प्रतिशत से ज्यादा की जोरदार तेजी आई है। इसके अलावा, एक वर्ष की अवधि में 50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। अगर पांच साल के लॉन्ग टर्म पीरिएड के प्रदर्शन की बात करें, तो लगभग 500 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।