Investment Tips: 52 वीक लो से 150% चढ़ा यह स्टॉक, सोना-चांदी से जुड़ा है कारोबार, मॉर्गन स्टैनली ने 66% बढ़ाया टार्गेट

MCX Share Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के शेयरों में आज 3 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई है। यह उछाल मॉर्गन स्टैनली की तरफ से टार्गेट प्राइस बढ़ाने के बाद आई है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड31 Dec 2025, 12:57 PM IST
Investment Tips
Investment Tips

Investment Tips for Stocks: शेयर बाजार में बुधवार, 31 दिसंबर को देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी जा रही है। इसके शेयर आज 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ अपने 52 वीक हाई के करीब पहुंच गए हैं। बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर MCX के शेयर 11,198 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाए, जबकि इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 11,219 रुपये है। एमसीएक्स के शेयरों में यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली की एक रिपोर्ट के बाद आई है, जिसके उसने स्टॉक की रेटिंग को अपग्रेड किया है।

MCX शेयर टार्गेट प्राइस में 66% की बढ़ोतरी

मॉर्गन स्टैनली ने MCX को Underweight रेटिंग से हटाकर अब Equal Weight की कैटेगरी में डाल दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने इसके टार्गेट प्राइस को भी बढ़ा दिया है। स्टैनली ने MCX के लिए पहले 6,710 रुपये रखा था, जिसे अब 11,135 रुपये कर दिया है। यानी टार्गेट प्राइस में सीधे 66% की बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज ने यह बढ़ोतरी MCX के एवरेज डेली ट्रांजैक्श रेवेन्यू यानी ADTR में तेज बढ़ोतरी की वजह से की है। मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सचेंज के कुल ट्रांजैक्शन रेवेन्यू में लगभग 55% हिस्सेदारी सिर्फ बुलियन यानी सोने-चांदी के डेरिवेटिव्स से आई है।

ब्रोकरेज ने भविष्य के लिए कंपनी की कमाई की संभावनाओं (EPS Estimates) में भी बड़ा बदलाव किया है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 के लिए EPS 15%, 2027 के लिए 20% और 2028 के लिए 24% तक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें | 1 साल में 135% रिटर्न देने वाले इस डिफेंस स्टॉक को मिला ₹420 करोड़ का ऑर्डर

52 वीक लो से 150% चढ़ा स्टॉक

बता दें कि MCX ने महज एक साल के भीतर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 4,410.10 रुपये से अब तक 150% से ज्यादा की छलांग लगा चुका है। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 56,919 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि, इस शानदार बढ़त के बीच मॉर्गन स्टैनली ने एक छोटी सी चेतावनी भी दी है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि स्टॉक की मौजूदा वैल्यूएशन काफी महंगी है। दरअसल, ट्रेडिंग रेवेन्यू थोड़ी कमी आने पर निवेशक प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: 52 वीक लो से 150% चढ़ा यह स्टॉक, सोना-चांदी से जुड़ा है कारोबार, मॉर्गन स्टैनली ने 66% बढ़ाया टार्गेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: 52 वीक लो से 150% चढ़ा यह स्टॉक, सोना-चांदी से जुड़ा है कारोबार, मॉर्गन स्टैनली ने 66% बढ़ाया टार्गेट