MCX ने मुनाफे में लगाई 130% की छलांग, NSE-BSE भी मजबूत, निवेश के लिए कौन बेहतर? एक्सपर्ट ने बताया किसमें है दम

MCX vs NSE vs BSE: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर बाजार के तीन प्रमुख एक्सचेंजों MCX, NSE और BSE के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। MCX ने दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफे में 130% की बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि NSE का शुद्ध मुनाफा 23% बढ़ा। एक्सपर्ट से जानिए कहां होगी मोटी कमाई…

Jitendra Singh
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 12:15 PM IST
MCX vs NSE vs BSE: एक्सपर्ट ने BSE के मुकाबले NSE और MCX को प्राथमिकता दी है।
MCX vs NSE vs BSE: एक्सपर्ट ने BSE के मुकाबले NSE और MCX को प्राथमिकता दी है।

MCX vs NSE vs BSE: शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग आमतौर पर बैंकिंग, आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों पर नजर रखते हैं। अब स्टॉक एक्सचेंज कंपनियों ने भी निवेशकों के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई (BSE) के शेयरों पर फोकस बढ़ा है। तीनों एक्सचेंजों ने दूसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है।

पिछले एक महीने में, MCX के शेयर की कीमत में 3.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। BSE के शेयरों की कीमत में लगभग 14% का उछाल आया है। ऐसे ही NSE के शेयर ₹1,810 के आसपास कारोबार कर रहे हैं। यह ₹1,785 प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले ₹25 ज्यादा है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Rally: उधर ट्रंप को लगा झटका, इधर लगातार 5वें दिन झूमा शेयर बाजार

बुधवार सुबह 11:00 बजे तक, BSE के शेयर की कीमत लगभग ₹1,810 पर कारोबार कर रही है, जो 1.50% नीचे है। MCX के शेयर की कीमत लगभग ₹3,300 पर है, जिसमें 5% से अधिक की गिरावट आई है। वहीं NSE के शेयर की कीमत लगभग ₹1,810 के आसपास है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 0.40% ऊपर है।

MCX को तगड़ा मुनाफा

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, तीनों एक्सचेंज शेयरों ने वित्त वर्ष 2026 के लिए मजबूत Q2 नतीजे दिए हैं, लेकिन MCX के Q2 FY27 के नतीजे सबसे अलग रहे हैं। MCX के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर लगभग 130% की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि के निवेशक NSE और MCX को प्राथमिकता दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें | अमेरिकी चुनावी रुझानों से डॉलर को झटका, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा इंडेक्स

वहीं, NSE को BSE के मुकाबले बेहतर विकल्प बताया गया है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि तीनों कंपनियों के नतीजों में क्या खास रहा और किसका कारोबार आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

MCX के मुनाफे में 130% की जोरदार बढ़ोतरी

अविनाश मेंटर रिसर्च' के फाउंडर अविनाश गोरक्षकर ने कहा कि MCX ने अपने नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 130% बढ़कर ₹454.57 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹197.47 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 114% बढ़ा। कमोडिटी बाजार में ट्रेडिंग गतिविधियों और कारोबार की बढ़ती भागीदारी से MCX को फायदा मिला है।

MCX का कारोबार सोना, चांदी, बेस मेटल, ऊर्जा और कृषि जिंसों के वायदा एवं विकल्प कारोबार से जुड़ा है। कमोडिटी बाजार में सक्रियता बढ़ने पर एक्सचेंज के ट्रांजैक्शन रेवेन्यू को फायदा मिल सकता है।

NSE का मुनाफा 23% बढ़ा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने भी सितंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया। SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 23% बढ़कर ₹2,578 करोड़ हो गया, जबकि कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर ₹4,066.8 करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें | Q2 नतीजों के बाद SBI के शेयर में लौटी रौनक, 1.5% का उछाल, बना निफ्टी का टॉप गेनर

अविनाश गोरक्षकर ने लंबी अवधि के निवेशकों को BSE से दूर रहने की सलाह दी है। दरअसल, BSE और NSE एक ही तरह के कारोबार में हैं। फ्यूचर्स और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में NSE का हिस्सा बड़ा है। ऐसे में अपने पोर्टफोलियो में NSE को शामिल करना बेहतर साबित हो सकता है।

MCX vs NSE vs BSE: कौन सा शेयर खरीदें

इन तीनों शेयरों की तुलना करते हुए सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि MCX ने Q2FY27 में शानदार और जबरदस्त ग्रोथ (मुनाफे में 130% से ज्यादा की उछाल) दर्ज की है, क्योंकि भारतीय कमोडिटी डेरिवेटिव्स (सोना, चांदी, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस) के बाजार में इसका लगभग मोनोपोली (monopoly) है। SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की एक्पर्ट ने आगे कहा कि जो निवेशक (aggressive investors) तेजी से अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं और कमोडिटी से जुड़े वॉल्यूम का फायदा उठाना चाहते हैं, वे BSE और NSE के बजाय MCX पर विचार कर सकते हैं।

अविनाश गोरक्षकर ने लॉन्ग टर्म के निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में MCX और NSE दोनों को शामिल करने की सलाह दी है। अविनाश गोरक्षकर ने कहा कि NSE में भारी मात्रा में कैश फ्लो है। बड़े पैमाने पर इसका रेवेन्यू आया है। इसके साथ ही, भारतीय इक्विटी और डेरिवेटिव्स कैश मार्केट में इसका दबदबा है। सितंबर 2026 के बाद पब्लिक लिस्टिंग होने से, यह एक बेहतरीन 'ब्लू-चिप' एक्सचेंज स्टॉक बन गया है।

MCX शेयर का टारगेट प्राइस

MCX शेयरों के टेक्निकल चार्ट पर बात करते हुए, चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने कहा कि इस स्टॉक को ₹3,180 पर मजबूत सपोर्ट मिला हुआ है। इस पर कायम रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ, स्टॉक को ₹3,530 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह इस रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकलता है, तो स्टॉक जल्द ही ₹3,650 के लेवल को टच कर सकता है।

NSE का टारगेट प्राइस

NSE शेयरों के टेक्निकल चार्ट का विश्लेषण करते हुए चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया ने कहा कि इस स्टॉक के लिए ₹1,775 पर मजबूत सपोर्ट है। इस पर कायम रहने की उम्मीद है। ऊपरी स्तर पर, स्टॉक को ₹1,900 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। यदि यह इस रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकलता है, तो स्टॉक जल्द ही ₹2,000 के स्तर को छू सकता है।

BSE का टारगेट प्राइस

चॉइस ब्रोकिंग के एक्सपर्ट ने शॉर्ट-टर्म निवेशकों को BSE के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को ₹3,500 पर मजबूत सपोर्ट मिला हुआ है, जिसके कायम रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ, स्टॉक को ₹1,93,800 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह इस रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकलता है, तो स्टॉक जल्द ही ₹4,000 के स्तर को छू सकता है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटMCX ने मुनाफे में लगाई 130% की छलांग, NSE-BSE भी मजबूत, निवेश के लिए कौन बेहतर? एक्सपर्ट ने बताया किसमें है दम
More