Meesho और Aequs में किस IPO में है ज्यादा लिस्टिंग पोटेंशियल, कल कौन देगा ज्यादा मुनाफा?

Meesho and Aequs IPO: बुधवार को दो जबरदस्त आईपीओ मीशो और एक्विज लिमिटेड शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं। इन दोनों आईपीओ के जीएमपी में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Dec 2025, 02:10 PM IST
आईपीओ न्यूज
आईपीओ न्यूज

Meesho and Aequs IPO Listing Date: बुधवार, 10 दिसंबर का दिन शेयर बाजार के लिए काफी एक्टिव रहने होने वाला है। दो दिग्गज कंपनियों के आईपीओ बाजार में दस्तक देने वाले हैं। एक मीशो लिमिटेड (Meesho), तो दूसरी तरफ एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग की दिग्गज एक्विज (Aequs) है। निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि इन दोनों में से कौन लिस्टिंग के दिन सबसे ज्यादा मुनाफा दिलाएगा। आईपीओ की लिस्टिंग से पहले मीशो का जीएमपी इस समय 38% के शानदार लेवल पर है। वहीं, दूसरी ओर एक्विज का GMP भी काफी दमदार है और वह 28% पर बना हुआ है।

मीशो आईपीओ डिटेल

मीशो के आईपीओ का साइज 5421 करोड़ रुपये है। यह कंपनी एक हाई-ग्रोथ कंज्यूमर-इंटरनेट स्टोरी पेश की है। इसने भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम तैयार किया है। इसके पास 234,200,000 सालाना लेन-देन करने वाले कस्टमर हैं। वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी को 1,834,000,000 ऑर्डर मिले थे। ये आंकड़े इसकी जबरदस्त पहुंच और स्केल को दिखाते हैं। लेकिन कंपनी घाटे में चल रही है। वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय 9,901 करोड़ रुपये रही, लेकिन इसके मुकाबले घाटा 3,942 करोड़ रुपये का था। कंपनी के कंट्रीब्यूशन मार्जिन में सुधार जरूर हुआ है और हाल ही में कंपनी ने पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो की भी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें | जिम्मेदार तय होंगे... इंडिगो संकट पर लोकसभा में सरकार सख्त, जानिए क्या कहा

एक्विज लिमिटेड आईपीओ डिटेल

दूसरी तरफ, एक्विज का बिजनेस मॉडल एकदम अलग है। यह कंपनी एयरोस्पेस सेक्टर के लिए पुर्जे बनाती है। कंपनी के पास एक वर्टिकल इंटीग्रेटेड एसईजेड (SEZ) इकोसिस्टम है। कंपनी ग्लोबल एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए स्ट्रक्चरल, लैंडिंग, कार्गो और एक्चुएशन जैसे 5,000 से अधिक पुर्जे बनाती है। यह एक कैपिटल इन्वेस्टिव बिजनेस है। एक्विज को पुराने बड़े वित्तीय बोझ के कारण शुद्ध लाभ (PAT) में घाटा उठाना पड़ा था। कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फंड में से 433 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने जा रही है। इससे कंपनी की बैलेंस शीट तुरंत मजबूत होगी और भविष्य में मुनाफे का रास्ता साफ होगा। एनालिस्ट्स और ब्रोकर्स ने इसी डेट-रिडक्शन की वजह से एक्विज को एकमत से समर्थन दिया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho और Aequs में किस IPO में है ज्यादा लिस्टिंग पोटेंशियल, कल कौन देगा ज्यादा मुनाफा?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho और Aequs में किस IPO में है ज्यादा लिस्टिंग पोटेंशियल, कल कौन देगा ज्यादा मुनाफा?