Meesho IPO Allotment: आज अलॉट होंगे मीशो के शेयर, GMP में जोरदार उछाल, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Meesho IPO Allotment Date: मीशो लिमिटेड आईपीओ को निवेशकों को भरपूर समर्थन मिला। अब निवेशकों की निगाहें शेयर अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। आज ही मीशो के शेयरों का अलॉटमेंट होना है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Dec 2025, 10:09 AM IST
मीशो IPO शेयर अलॉटमेंट
मीशो IPO शेयर अलॉटमेंट

Meesho IPO Allotment Date: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो लिमिटेड (Meesho Ltd) आईपीओ के शेयरों के शेयर अलॉटमेंट आज होने की उम्मीद है। यह सार्वजनिक पेशकश 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 5 दिसंबर तक निवेशकों ने जमकर बोली लगाई। इन तीन दिनों की बोली के दौरान निवेशकों ने 79 गुना सब्सक्राइब किया। निवेशकों ने 26.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले 21.96 अरब शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।

आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स(QIB) सेटमेंट में सबसे अधिक 120.18 गुना बोलियां मिलीं, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 38.07 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके बाद खुदरा निवेशकों ने भी 18.41 गुना बुक किया। अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार है।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले आपको BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इसके बाद इश्यू टाइप में जाकर इक्विटी चुनें।

इसके बाद आईपीओ लिस्ट में मीशो चुनें।

अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन डालें।

कैप्चा भरने के बाद सर्च पर क्लिक करें, इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।

रजिस्ट्रार के वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले Kfin Technologies की वेबसाइट ipostatus.kfintech.com पर जाएं।

इसके बाद ड्रॉप डाउन बॉक्स में जाकर मीशो आईपीओ सेलेक्ट करें।

इसका बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन नंबर डालें।

सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें | Stock Market: शेयर बाजार में फ्लैट-टू-निगेटिव शुरुआत, इन शेयरों में तेजी

Meesho IPO GMP

सोमवार को मीशो लिमिटेड का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 42 रुपये या 38 प्रतिशत था। वहीं, इसका प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर था। इस आधार पर इसकी लिस्टिंग 153 रुपये के भाव पर होने की उम्मीद है। अगर इस भाव पर शेयर लिस्ट होते हैं, तो निवेशकों को बंपर मुनाफा मिलेगा।

Meesho IPO listing date

बता दें कि पिछले सप्ताह 3 दिसंबर 2025 को मीशो लिमिटेड (Meesho Ltd) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 5 दिसंबर तक इसे बुक किया गया। आज शेयर अलॉटमेंट के बाद मंगलवार, 9 दिसंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि असफल निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा। इसके बाद 10 दिसंबर को मीशो लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho IPO Allotment: आज अलॉट होंगे मीशो के शेयर, GMP में जोरदार उछाल, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho IPO Allotment: आज अलॉट होंगे मीशो के शेयर, GMP में जोरदार उछाल, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस