
Meesho IPO Ltd Day 2: प्राइमरी मार्केट में आज मीशो लिमिटेड के आईपीओ के लिए दूसरे दिन की बिडिंग जारी है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल खुला, जबकि शुक्रवार विडों बंद होगी। यह आईपीओ पहले दिन ही फुली सब्सक्राइब हो गया। इस सार्वजनिक पेशकश के जरिए कंपनी 5,421.20 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए 105-111 प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट किया है।
इस आईपीओ को आज सुबह 10:21 बजे तक 2.72 गुना सब्सक्राइब किया गया। इस आंकड़ें से पता चलता है कि निवेशकों के बीच आईपीओ की भारी डिमांड है। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी 4.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशक (NII) सेगमेंट में 2.60 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 2.13 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इस आईपीओ दो फ्रेश इक्विटी और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है। इसमें कंपनी 4,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1,171.20 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा शेयरधारक बेचेंगे। इससे कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत होगी और शुरुआती निवेशकों को आंशिक रूप से बाहर निकलने का मौका भी मिलेगा। यह पब्लिक इश्यू बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर लिस्ट होगा।
गुरुवार को मीशो लिमिटेड का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 51 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इससे पहले, बुधवार मीशो लिमिटेड का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 47 रुपये था। वहीं, मंगलवार को 42 रुपये प्रति शेयर था। आज के GMP के आधार पर इसकी लिस्टिंग 161 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि, GMP पूरी तरह से मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता रहता है।
मेहता इक्विटीज के रिसर्च एनालिस्ट राजन शिंदे ने इस इश्यू को लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने हेल्दी ग्रोथ दिखाया है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में ऑपरेशन से रेवेन्यू में 32.8% की सालाना वृद्धि और वित्त वर्ष 2025 में 23.3% की वृद्धि दर्ज की गई है।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कंपनी लाभ कमाने की स्थिति में नहीं आई है। इसके पीछे की वजह वह अपने ग्रोथ और इकोसिस्टम विस्तार में लगातार निवेश कर रही है। यह नए जमाने की टेक कंपनियों की एक आम रणनीति है। 111 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैपिटल 50,096 करोड़ होने की उम्मीद है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.