Meesho IPO Day 3: मीशो IPO पर एक्टिव हुए निवेशक, GMP दे रहा 45% मुनाफे के संकेत

Meesho IPO Day 3: मीशो आईपीओ को निवेशकों ने दूसरे दिन जमकर पैसा लगाया। गुरुवार तक इस आईपीओ लगभग 8 गुना बुक किया जा चुका था। वहीं, जीएमपी में बंपर तेजी देखी जा रही है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Dec 2025, 12:21 PM IST
Meesho IPO Day 3
Meesho IPO Day 3

Meesho IPO Day 3: सॉफ्टबैंक के निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनी मीशो लिमिटेड (Meesho Ltd) के सार्वजनिक पेशकश को भरपूर प्यार मिल रहा है। इस आईपीओ में निवेश का आज आखिरी मौका है। यानी शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन विंडो बंद हो रही है। मीशो का आईपीओ 3 दिसंबर को खुला था। इस आईपीओ दो दिन में 7.97 गुना सब्सक्राइब किया गया। इससे पहले, पहली की दिन की बोली में इसे 2.35 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Meesho IPO GMP Today

मीशो लिमिटेड का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) निवेशकों का आकर्षित कर रहा है। यह शुक्रवार को सुबह 49.5 रुपये था। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 160.5 रुपये प्रति शेयर पर होने की उम्मीद है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 105-111 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को लगभग 45 प्रतिशत का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में लगातार बदलाव होता रहता है और यह पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें | RBI का बड़ा फैसला: Repo Rate में 25 bps की कटौती, जानें MPC की 5 अहम बातें

5421 करोड़ रुपये जुटा रही है कंपनी

बता दें कि इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी 5421 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इसमें 4250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,171 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कंपनी इस बड़ी रकम का इस्तेमाल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए करेगी। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट मकसदों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Stock Market Opening: लाल निशान में शुरू हुआ कारोबार, इन शेयरों में तेजी

मीशो आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

मीशो आईपीओ को गुरुवार तक कुल 7.97 गुना बोलियां हासिल हुईं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा के मुताबिक,निवेशकों ने 27,79,38,446 शेयरों के मुकाबले 2,21,60,17,845 शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 9.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के सेगमेंट में 9.18 गुना बुक हुआ। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 6.96 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho IPO Day 3: मीशो IPO पर एक्टिव हुए निवेशक, GMP दे रहा 45% मुनाफे के संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho IPO Day 3: मीशो IPO पर एक्टिव हुए निवेशक, GMP दे रहा 45% मुनाफे के संकेत