
Meesho IPO Open for Subscription Today: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का मचअवेटेड IPO आज यानी 3 दिसंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसमें 5 दिसंबर तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। यह सार्वजनिक पेशकश फ्रेश इक्विटी शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है। इसका मतलब है कि इसमें नए शेयर भी जारी किए जा रहे हैं और कंपनी के प्रमोटर्स व पुराने निवेशक भी अपने कुछ शेयर बेच भी रहे हैं। इस इश्यू के माध्यम से कंपनी ने 5,421.20 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।
इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में कंपनी 4,250 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि 1,171.20 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है और इसकी लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
बुधवार को मीशो का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में जोरदार तेजी देखने को मिली है। यह अपने 47 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को 43 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। आईपीओ खुलते ही GMP में 5 रुपये प्रति शेयर की बढ़ोतरी हुई है। आज के ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर मीशो के शेयरों की लिस्टिंग 158 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।
बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी मीशो आईपीओ के लिए KFin Technologies को ऑफिशियल रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वहीं, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल, और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया जैसे बड़े नामों को लीड मैनेजर्स की भूमिका मिली है।
3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आईपीओ खुला रहेगा।
आईपीओ के लिए 105-111 रुपये प्राइस बैंड तय किया गया है।
कंपनी ने 135 शेयरों का एक लॉट सेट किया है।
मीशो आईपीओ के शेयर का अलॉटमेंट 8 दिसंबर को फाइनल होनी की उम्मीद है।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इसकी लिस्टिंग 10 दिसंबर को प्रस्तावित है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.