Meesho IPO Price: मीशो ने निवेशकों को दिया बंपर मुनाफा, 46% पर लिस्ट हुए शेयर

Meesho IPO Price: मीशो लिमिटेड आईपीओ के शेयरों ने दमदार लिस्टिंग दी है। शेयरों ने 46 प्रतिशत प्रीमियम के साथ डेब्यू किया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Dec 2025, 10:06 AM IST
मीशो आईपीओ लिस्टिंग
मीशो आईपीओ लिस्टिंग

Meesho IPO Listing Price Live: शेयर बाजार में बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनी मीशो लिमिटेड (Meesho Ltd) के शेयर लिस्ट हो गए हैं। इसके शेयर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) मीशो लिमिटेड के आईपीओ के शेयर 162.5 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस 111 से 46 प्रतिशत अधिक है। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर मीशो आईपीओ के शेयर 161.20 रुपये पर डेब्यू किए, जो इश्यू प्राइस से 45.25 प्रतिशत अधिक है।

Meesho IPO GMP Today

शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले मीशो आईपीओ के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 36 रुपये था। इस आधार पर इसकी लिस्टिंग 147 रुपये पर होने की संभावना जताई जा रही थी, जो इश्यू प्राइस 111 रुपये प्रति शेयर से 32.43 प्रतिशत प्रीमियम है। पिछले 13 कारोबारी सत्रों में मीशो का GMP देखें, तो मौजूदा GMP 36 रुपये था, जबकि सबसे कम 33 रुपये था। वहीं, सबसे अधिक 49.50 रुपये तक पहुंचा था।

79 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

यह आईपीओ पिछले सप्ताह 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 5 दिसंबर तक निवेशकों ने बोली लगाई। इस दौरान निवेशकों को भरपूर प्यार मिला। इसे तीन दिनों की बिडिंग के दौरान टोटल 79.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (IBQ) सेगमेंट में 120.18 गुना बुक किया गया, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का पोर्शन 38.16 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 19.08 गुना बुक किया गया।

यह भी पढ़ें | IIT, IAS.... इस शख्स ने सब कुछ छोड़ दिया, अब बन गए सिंगर और जमा रहे महफिल

5,421 करोड़ रुपये का था इश्यू

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये प्रति शेयर रखा था। IPO में 4,250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू था, जबकि प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक 1,171 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है। इस तरह कुल इश्यू साइज 5,421 करोड़ रुपये का था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho IPO Price: मीशो ने निवेशकों को दिया बंपर मुनाफा, 46% पर लिस्ट हुए शेयर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMeesho IPO Price: मीशो ने निवेशकों को दिया बंपर मुनाफा, 46% पर लिस्ट हुए शेयर
OPEN IN APP