Stocks Under 200 Rupees: साल 2025 में भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। रिकॉर्ड FII बिकवाली,US-India ट्रेड टेंशन और रुपया के लुढ़कने के बावजूद सेंसेक्स करीब 9% चढ़कर 85,200 पर और निफ्टी 50 ने 10% की बढ़त के साथ 26,130 छू गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो आखिरी क्वार्टर में जबरदस्त रिकवरी आई और अब नए साल 2026 में निफ्टी 26,200 के पार ब्रेकआउट के साथ बुलिश मोड में है।
26,600 तक जा सकता है निफ्टी
आनंद राठी के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) मेहुल कोठारी का मानना है कि निफ्टी ने 25,950-25,850 के सपोर्ट से उछलकर 26200 के पार पहुंच गया है। निफ्टी ने 26,200 को पार करके 'कप एंड हैंडल' पैटर्न पूरा किया है।उनका अनुमान है कि निफ्टी 26,500-26,600 तक जा सकता है, बशर्ते 26,100 का सपोर्ट बरकरार रहे।
बैंक निफ्टी का क्या है सपोर्ट लेवल?
वहीं बैंक निफ्टी ने भी 60,000 के ऊपर ब्रेकआउट किया है,लेकिन इसके लिए 61,000-61,500 की रेजिस्टेंस चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेहुल कोठारी की सलाह है कि 59,500-59,700 का सपोर्ट बरकरार रहे तो बैंक निफ्टी से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में मेहुल कोठारी ने सोमवार के लिए कुछ शेयर सुझाए हैं। इन शेयरों की कीमत 200 रुपये से कम हैं। इतना ही नहीं मेहुल कोठारी ने इन तीनों शेयरों का टार्गेट और SL भी बताया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। रियलिटी, धातु, ऑटो, वित्त, बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियों में लिवाली ज्यादा रही।एनटीपीसी का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। ट्रेंट में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी रही। बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत की बीच चढ़े। इंफोसिस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, एलएंडटी, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।