Mehul Kothari Stock Tips: अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपने देखा होगा कि निफ्टी 50 और सेंसेक्स में शुक्रवार को भारी गिरावट आई थी। निफ्टी 50 इंडेक्स 26,000 से 26,200 के दायरे में ही घूमता रहा।आईटी और वित्तीय शेयरों में दबाव दिखा, जबकि मेटल, डिफेंस और रेलवे शेयरों में चुनिंदा खरीदारी से मजबूती देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद प्राइमरी अपट्रेंड बरकरार है। निफ्टी हफ्ते के अंत में 26,045 के करीब बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो बैंक निफ्टी पूरे हफ्ते सुस्त रहा और 59,500–58,900 के दायरे में ही घूमता रहा।
अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार?
निफ्टी में शुक्रवार को भले ही गिरावट देखी गई है, लेकिन अभी भी निफ्टी 26000 के ऊपर है। आनंद राठी के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) मेहुल कोठारी ने कहा कि निफ्टी का प्राइमरी अपट्रेंड कायम है। उनका कहना है कि निफ्टी में नई तेजी तभी आएगी जब वो 26,300 के ऊपर ब्रेकआउट देगा। अगर निफ्टी 26,000 के नीचे जाता है, तो वो 25,700 तक जा सकता है, जो अहम सपोर्ट है। एक्सपर्ट की सलाह है कि ट्रेडर्स को फिलहाल इंडेक्स में हल्की पोजीशन रखते हुए स्टॉक-स्पेसिफिक मौके तलाशने चाहिए।
बैंक निफ्टी का हाल
निफ्टी की तरह बैंक निफ्टी पूरे हफ्ते सुस्त रहा और शुक्रवार को उसमें गिरावट देखी गई। बैंक निफ्टी पूरे हफ्ते 59,500–58,900 के दायरे में ही घूमता रहा। अगर बैंक निफ्टी के रेजिस्टेंस की बात करें तो वो 59,800–60,000 के बीच है। वहीं अगर सपोर्ट की बात करें तो उसका सपोर्ट लेवल 58,900–58,500 है। अगर बैंक निफ्टी अपने सपोर्ट लेवल को तोड़ता है, तोव इस स्तर के नीचे गिरावट से58,000 तक जा सकता है। कुल मिलाकर बैंक निफ्टी, निफ्टी की तुलना में कमजोर बना हुआ है।