Midwest Ltd IPO Listing Date: 15 अक्टूबर को खुलेगा Midwest Ltd का ₹451 करोड़ का IPO , जानिए कब होगी लिस्टिंग

मिडवेस्ट लिमिटेड अपने आईपीओ से 451 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसमें से कुछ पैसा कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगाएगी, जैसे कि नया क्वार्ट्ज प्लांट बनाना, इलेक्ट्रिक डंप ट्रक खरीदना और माइंस में सोलर एनर्जी लगाना…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड12 Oct 2025, 01:26 PM IST
कब होगी Midwest IPO की लिस्टिंग
कब होगी Midwest IPO की लिस्टिंग

Midwest Ltd IPO: क्वार्ट्ज प्रोसेसर मिडवेस्ट लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा इसने अपने आने वाले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,014 से 1,065 रुपये प्रति शेयर फिक्स कर दिया है।

इससे 451 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। इसका आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 17 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर बुक 14 अक्टूबर को खुलेगी और शेयर 24 अक्टूबर को लिस्ट करने का प्रपोजल हैं।

कंपनी में कितना है कर्ज

इस आईपीओ में 250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है और 201 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है। फ्रेश इश्यू से 130.3 करोड़ रुपये अपनी सब्सिडियरी मिडवेस्ट नियोस्टोन के क्वार्ट्ज फैसिलिटी के फेज टू एक्सपैंशन में लगेंगे। 25.7 करोड़ इलेक्ट्रिक डंप ट्रक्स खरीदने में और 3.2 करोड़ चुनिंदा माइंस में सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन के लिए इस्तेमाल होंगे। इसके अलावा 56.2 करोड़ कर्ज चुकाने में जाएंगे, बाकी जनरल कॉर्पोरेट कामों के लिए है। जून 2025 तक कंसोलिडेटेड बकाया कर्ज 270.1 करोड़ था।

यह भी पढ़ें | कल से CGHS की नई दरें होंगी लागू, सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में इलाज होगा महंगा

क्या करती है कंपनी?

कंपनी भारत की सबसे बड़ी ब्लैक गैलेक्सी और एब्सोल्यूट ब्लैक ग्रेनाइट प्रोड्यूसर है। करीब 40 साल से नेचुरल स्टोन के बिजनेस में लगी इस कंपनी ने ग्रेनाइट से आगे बढ़कर क्वार्ट्ज प्रोसेसिंग में कदम रखा है। इसका फेज वन प्लांट इंजीनियर्ड स्टोन और सोलर ग्लास के सेगमेंट को सप्लाई करता है। अब ये हेवी मिनरल सैंड्स एक्सप्लोरेशन में भी उतर रही है, जहां टाइटेनियम फीडस्टॉक जैसे रुटाइल और इल्मेनाइट मिलते हैं, साथ ही रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) की प्रोसेसिंग भी शुरू करेगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMidwest Ltd IPO Listing Date: 15 अक्टूबर को खुलेगा Midwest Ltd का ₹451 करोड़ का IPO , जानिए कब होगी लिस्टिंग
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMidwest Ltd IPO Listing Date: 15 अक्टूबर को खुलेगा Midwest Ltd का ₹451 करोड़ का IPO , जानिए कब होगी लिस्टिंग
OPEN IN APP