
Midwest Share Price: शेयर बाजार में शुक्रवार को मिडवेस्ट लिमिटेड के शेयर लिस्ट हो गए हैं। इसके शेयरों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर धमाकेदार लिस्टिंग दी है। मिडवेस्ट के शेयर BSE और NSE दोनों पर ही 1,165 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस 1065 रुपये प्रति शेयर से 100 रुपये अधिक है। यानी, निवेशकों को इश्यू प्राइस के आधार पर 9.39 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला है।
मिडवेस्ट लिमिटेड ने इस आईपीओ के जरिए 451.10 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। इसमें 250.10 करोड़ रुपये का फ्रेश इक्वीटी है, जबकि 201 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। कंपनी ने कुल 29,67,136 शेयरों की पेशकश की थी, लेकिन आईपीओ की मजबूत डिमांड के कारण कुल 27,40,31,674 शेयरों के लिए बोली हासिल हुई। मिडवेस्ट लिमिटेड को कुल 29,184.37 रुपये का सब्सक्रिप्शन मिला।
इस सार्वजिनक पेशकश को निवेशकों की तरफ से 92.36 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 25.52 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 146.99 गुना बुक हुआ। इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी (NII) में सेगमेंट 176.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
बता दें कि कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 1014-1065 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट किया था। आज ग्रे मार्केट में इसके शेयर 115 रुपये प्रति पर कारोबार कर रहे थे, जो 10.8 प्रतिशत प्रीमियम था। लेकिन लिस्टिंग 100 रुपये प्रीमियम पर हुई है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.