IPO GMP Today: Milky Mist, Shiprocket और Behari Lal Engineering का IPO खुलने से पहले GMP में तेजी, जानें डिटेल्स

IPO GMP Today: इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में Milky Mist, Shiprocket और Behari Lal Engineering सहित 9 आईपीओ दस्तक दे रहे हैं। ग्रे मार्केट में इन कंपनी का जीएमपी अच्छे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Aug 2026, 01:40 PM IST
IPO GMP Today: Milky Mist, Shiprocket और Behari Lal Engineering का IPO खुलने से पहले GMP में तेजी
IPO GMP Today: Milky Mist, Shiprocket और Behari Lal Engineering का IPO खुलने से पहले GMP में तेजी

IPO GMP Today: प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। रिटेल निवेशकों के लिए इस हफ्ते 9 प्रमुख कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर बाजार में उतर रही हैं। डेरी प्रॉडक्ट्स बनाने वाली मिलकी मिस्ट डेरी फूड, इंजीनियरिंग सेक्टर की बिहारी लाल इंजीनियरिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट के इश्यू निवेशकों के लिए खुलने वाले हैं। ग्रे मार्केट में इन तीनों ही कंपनियों के शेयरों पर अच्छा प्रीमियम देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

11 अगस्त को खुलेगा मिलकी मिस्ट डेरी फूड का आईपीओ, ₹26 पर जीएमपी

मिलकी मिस्ट डेरी फूड का 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जबकि 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की शुरुआत आज हो चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 133 रुपये से 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस सार्वजनिक पेशकश में 1,428 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 125 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) हिस्सा शामिल है।

ग्रे मार्केट में इसके प्रति निवेशकों का रुझान काफी मजबूत देखा जा रहा है। इसका जीएमपी (GMP) 26 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। अपर प्राइस बैंड 140 रुपये के हिसाब से इसका संभावित लिस्टिंग प्राइस 166 रुपये प्रति शेयर पर होनी की उम्मीद है। ऐसे में निवेशकों को लगभग 18.57% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। पिछले 6 सत्रों में इसका प्रीमियम जीरो से लेकर 27 रुपये तक गया है।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग आईपीओ

इंजीनियरिंग कास्टिंग्स और एलॉय स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग का 302 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा। एंकर निवेशक 11 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। इस इश्यू के तहत 93 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 73.20 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री (OFS) की जाएगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का जीएमपी 25 रुपये चल रहा है। इस आधार पर इसकी संभावित लिस्टिंग 310 रुपये के आसपास हो सकती है। यह लगभग 8.77% के लाभ का संकेत दे रहा है।

शिपरॉकेट लिमिटेड जीएमपी टुडे

टेमासेक के समर्थन वाला ई-कॉमर्स इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड भी अपना 1,617.5 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है। यह इश्यू 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर बुक 11 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इसके लिए 92 रुपये से 97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में 885.50 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 732 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। शिपरॉकेट का जीएमपी आज 23.5 रुपये प्रीमियम पर देखा गया है। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 120.5 रुपये प्रति शेयर पर होने का अनुमान है। ऐसे में निवेशकों को लगभग 24.23% का मुनाफा होने की उम्मीद है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटIPO GMP Today: Milky Mist, Shiprocket और Behari Lal Engineering का IPO खुलने से पहले GMP में तेजी, जानें डिटेल्स
More