Mobikwik Share Price: शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच दो फिनटेक कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिली है। एक तरफ दिग्गज वन मोविक्विक सिस्टम्स (One MobiKwik Systems) के शेयरों ने 16 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाई है, जबकि दूसरी तरफ पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन के शेयरों में 8 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में यह हलचल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक फैसले के बाद आई है।
MobiKwik के शेयरों में भारी उछाल, Paytm के शेयरों में भारी गिरावट
दरअसल, बीते दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से मोबिक्विक को अब अपना खुद का नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) लाइसेंस मिल गया है, जिसने आज के कारोबार में निवेशक टूट पड़े। वहीं, केंद्रीय बैंक की तरफ से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिसके चलते वन 97 कम्यूनिकेशंस ने अपनी बैंकिंग सहायक कंपनी को बंद करने की घोषणा की। यह वजह है कि दोनों कंपनियों के शेयरों में जोरदार हलचल देखी गई।
मोविक्विक और पेटीएम शेयर प्राइस
सोमवार के कारोबार में वन मोविक्विक सिस्टम्स (One MobiKwik Systems) के शेयर 205.15 रुपये के लेवल पर खुले, जबकि शुक्रवार को यह 202.22 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। जैसे ही बाजार में खबर फैली कि कंपनी को NBFC लाइसेंस मिल गया है, खरीदारों की होड़ मच गई। देखते ही देखते शेयर बीएसई (BSE) पर 241.90 रुपये के हाई लेवल को छू गया। वहीं, पेटीएम के शेयर 1,084.95 रुपये के भाव पर ट्रेड के लिए खुले, जबकि पेटीएम के शेयर 8.39 प्रतिशत टूटकर 1,051.10 के लेवल पर आ गए।
RBI के अप्रूलल के बाद बनेगी नई सहायक कंपनी
मोबिक्विक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से अप्रूवल मिलने के बाद कंपनी अब 'मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' (MFSPL) के नाम से अपनी एक नई सहायक कंपनी शुरू करेगी। यह पूरी तरह से मोबिक्विक के स्वामित्व में होगी और एक स्वतंत्र लेंडिंग आर्म के रूप में काम करेगी।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।