Best stocks to Buy on Monday: भारतीय शेयर बाजार ने बीते सप्ताह को हल्की गिरावट के साथ अलविदा कहा। निफ्टी 50 ने शुक्रवार को 0.28% की गिरावट के साथ 25,722 पर बंद होकर सप्ताह को नकारात्मक नोट पर बंद हुआ। ऐसे में सोमवार को शेयर मार्केट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए मार्केट के बीच आनंद राठी के गणेश डोंगरे सोमवार सोमवार को तीन शेयरों को रिकमेंड किया है। इन शेयरों में ओबेरॉय रियल्टी, फोर्टिस हेल्थकेयर और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं। आइए जानते हैं गणेश डोंगरे ने किस प्राइस पर शेयर खरीदने की सलाह दी है।
निफ्टी में दिखी मजबूती
निफ्टी ने 25,500–25,600 के अहम सपोर्ट जोन को बनाए रखा और सप्ताह के दौरान 26,300 के करीब पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि अगर निफ्टी 25,600 के ऊपर टिकता है, तो अगला लक्ष्य 26,600 तक हो सकता है। वहीं, तत्काल सपोर्ट 25,000–25,100 के बीच देखा जा रहा है।
बैंक निफ्टी में भी दिखी बढ़त
बैंक निफ्टी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को मामूली 0.13% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसमें सपोर्ट 57,000–57,500 और प्रतिरोध 58,000–58,500 के बीच देखा गया। वहीं अगर आपके पास निवेश करने के लिए कम रकम है, तो आप सुमित बगाडिया के सुझाए गए इन शेयरों पर भी दांव लगा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।