टायर किंग MRF ने दिया डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये, जानिए पूरी डिटेल

MRF dividend 2025: एमआरएफ ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Nov 2025, 03:20 PM IST
MRF तिमाही रिजल्ट
MRF तिमाही रिजल्ट

MRF Dividend 2025: चेन्नई की दिग्गज टायर कंपनी MRF ने आज मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। MRF के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 3 रुपये डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसके लिए 21 नवंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की गई है। वहीं, डिविडेंड का भुगतान 5 दिसंबर 2025 या इसके बाद किया जाएगा।

MRF का मुनाफा 12% बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.7 प्रतिशत बढ़ा है। यह जुलाई-सितंबर तिमाही में 525.64 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 470.70 करोड़ रुपये था। वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 12.3 प्रतिशत बढ़कर 511.59 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 455.43 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: आज फिर चढ़ा सोने-चांदी का भाव, देख लीजिए टॉप 10 शहरों का ताजा

रेवेन्यू में भी उछाल

कंपनी ने आगे बताया जुलाई-सितंबर 2025 में उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 7.2 बढ़कर 7,378.72 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,881.09 करोड़ रुपये था। स्टैडअलोन लेवल पर रेवेन्यू 7.2 प्रतिशत चढ़कर 7,249.68 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की तिमाही में यह 6,760.37 करोड़ रुपये था। जुलाई-सितंबर 2025 में EBITDA 12 प्रतिशत बढ़कर 1090 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी सुधार हुआ है। यह 60 आधार अंक चढ़कर 15 प्रतिशत हो गया।

यह भी पढ़ें | Bihar Election Result 2025 winners list: बिहार चुनाव में किस-किसने मारी बाजी?

MRF शेयर प्रदर्शन

शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दोपहर 3 बजे MRF के शेयर 815 रुपये या 0.51% लुढ़ककर 1,57,500 के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में 0.12 प्रतिशत नीचे गिरे हैं, जबकि 6 महीने में 11 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं, इस साल अब तक 21 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि एक साल की अवधि में 30 प्रतिशत का उछाल आया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटटायर किंग MRF ने दिया डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये, जानिए पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटटायर किंग MRF ने दिया डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये, जानिए पूरी डिटेल