Stock Split Stock: यह मल्टीबैगर स्मालकैप कंपनी 1:5 में करने जा रही स्टॉक स्प्लिट, कल है रिकॉर्ड डेट

Stock Split Stocks: BSE स्मॉलकैप कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड के शेयर कल यानी शुक्रवार को एक्स-स्टॉक स्प्लिट डेट पर ट्रेड करेंगे।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड11 Dec 2025, 07:29 PM IST
Stock Split Stock
Stock Split Stock

Mrs. Bectors Food Specialities Stock Split Record Date: बिस्किट और प्रीमियम बेकरी प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड (Mrs. Bectors Food Specialities Ltd) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने शेयरों स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी ने अपनी घोषणा में बताया है कि शुक्रवार 12 दिसंबर, 2025 को इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रिकॉर्ड डेट वह कट-ऑफ तारीख होती है, जो यह तय करती है कि कौन से शेयरधारक इस कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा लेने के पात्र होंगे।

5 टुकड़ों में बंटेंगे शेयर

BSE स्मॉलकैप कंपनी मिसेज बेक्टर्स 1:5 के रेश्यो में शेयरों को स्प्लिट करेगी। 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पांच टुकड़ों में बंटकर 2 रुपये फेस वैल्यू में बदल जाएंगे। इस कॉर्पोरेट एक्शन से कंपनी शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन मार्केट वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगी। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास स्प्लिट से पहले 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर है, तो स्प्लिट के बाद आपके पास 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयर हो जाएंगे। भले ही शेयरों की संख्या 5 गुना हो गई है, लेकिन आपका कुल निवेश मूल्य उतना ही रहेगा, जितना स्प्लिट से ठीक पहले था।

पांच साल पहले लिस्ट हुई थी कंपनी

यह एक BSE स्मॉलकैप कंपनी है और जिसकी स्थापना 1978 में हुई थी। आज FMCG सेक्टर का एक जाना-माना नाम है। इनके बिस्किट और बेकरी प्रोडक्ट्स न सिर्फ भारत में लोकप्रिय हैं, बल्कि ये कई बड़े QSRs को सप्लाई करते हैं। विदेशों में भी निर्यात करते हैं। 2020 में लिस्ट हुई इस कंपनी का मार्केट कैप 11 दिसंबर 2025 को 8,013.68 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें | कल खुला रहा इस साल का चौथा सबसे बड़ा IPO, 119 GMP

रिकॉर्ड डेट से पहले शेयरों में उछाल

गुरुवार को मिसेज बेक्टर्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,312 रुपये के साथ बंद हुए। पिछले एक महीने में इन्होंने 1.68 प्रतिशत की तेजी दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में निवेशकों को लगभग 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, एक वर्ष के दौरान 29 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, पांच साल के लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 120 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Split Stock: यह मल्टीबैगर स्मालकैप कंपनी 1:5 में करने जा रही स्टॉक स्प्लिट, कल है रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Split Stock: यह मल्टीबैगर स्मालकैप कंपनी 1:5 में करने जा रही स्टॉक स्प्लिट, कल है रिकॉर्ड डेट