Muhurat Trading Picks: ये 8 स्टॉक करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा, एंजेल वन का है सिलेक्शन, जानें कितनी होगी कमाई

Muhurat Trading Picks: एंजेल वन ने संवत 2083 के लिए आठ शेयरों की एक लिस्ट जारी की है। इनमें 32% तक की तेजी की संभावना जताई है। ICICI बैंक, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल, आरती फार्मालैब्स, शांति गोल्ड इंटरनेशनल, इंजीनियर्स इंडिया, AGI इंफ्रा और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शामिल हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 03:46 PM IST
Muhurat Trading Picks: ब्रोकरेज ने दो शेयरों में 32% तक संभावित तेजी का अनुमान लगाया है।
Muhurat Trading Picks: ब्रोकरेज ने दो शेयरों में 32% तक संभावित तेजी का अनुमान लगाया है। (AI)

Muhurat Trading Picks: शेयर बाजार में दिवाली के साथ नए संवत 2083 की भी शुरुआत होने वाली है। इस मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग को लेकर निवेशकों में उत्साह बना हुआ है। बाजार में इस परंपरागत कारोबारी सत्र के दौरान खरीदारी के साथ निवेशक ऐसे शेयरों की भी तलाश कर रहे हैं, जिनमें आने वाले 12 महीनों में बेहतर प्रदर्शन की संभावना हो। इसी को ध्यान में रखते हुए एंजेल वन रिसर्च (Angel One Research) ने संवत 2083 के लिए 8 शेयरों की लिस्ट जारी की है।

इसमें आईसीआईसीआई बैंक, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल, आरती फार्मालैब्स, शांति गोल्ड इंटरनेशनल, रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग, इंजीनियर्स इंडिया, एजीआई इन्फ्रा और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स शामिल हैं। NSE और BSE में रविवार, 8 नवंबर को 'मुहूर्त ट्रेडिंग 2026' का आयोजन होगा। इसके तहत ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:20 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।

एंजेल वन के 8 शेयर और उनके टारगेट प्राइस

CompanyClosing Price ( ₹)Target Price ( ₹)Potential Upside
ICICI Bank1,3631,80032%
Northern Arc Capital25533029%
Aarti Pharmalabs8791,16032%
Shanti Gold International31641030%
Ratnaveer Precision Engineering34440016%
Engineers India24832029%
AGI Infra22128529%
Apollo Micro Systems41547515%

दिवाली के मौके पर इन शेयरों में लगाएं दांव

ICICI बैंक

एंजेल वन ने आईसीआईसीआई बैंक के लिए 1,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 28 अक्टूबर के 1,363 रुपये के बंद भाव के मुकाबले इसमें करीब 32% तेजी की संभावना जताई गई है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बैंक ने FCNR(B) जमा के जरिए करीब 18 अरब डॉलर जुटाए थे। इससे जमा वृद्धि दर 27.1% तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें | एरोफ्लेक्स से टाइटन और L&T तक… नए संवत में श्रीराम रिसर्च ने चुने 11 दमदार स्टॉक

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के लिए एंजेल वन ने 330 रुपये का टारगेट दिया है। 255 रुपये के आधार भाव से इसमें करीब 29% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी की लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में सालाना करीब 20% की वृद्धि हो सकती है। वित्त वर्ष 2029 तक इसका AUM लगभग 28,600 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

शांति गोल्ड इंटरनेशनल

शांति गोल्ड इंटरनेशनल के लिए एंजेल वन ने 410 रुपये का टारगेट दिया है। 316 रुपये के आधार भाव के मुकाबले इसमें करीब 30% तेजी की संभावना जताई गई है। कंपनी संगठित ज्वेलरी रिटेल कारोबार को गहनों की आपूर्ति करती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की वृद्धि को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए रिटेल ग्राहकों को जोड़ने से बड़ा सपोर्ट मिल सकता है। एंजेल वन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी का राजस्व 50-60% तक बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | तेल सस्ता होते ही ऑटो शेयरों में तेजी, निफ्टी ऑटो 3% उछला, अशोक लीलैंड 9% चढ़ा

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटMuhurat Trading Picks: ये 8 स्टॉक करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा, एंजेल वन का है सिलेक्शन, जानें कितनी होगी कमाई
More