Nibe Ltd Stock Performance: शेयर बाजार में निवेश करने के बाद निवेशक बंपर रिटर्न की उम्मीद करते हैं। कुछ कंपनियां उनकी उम्मीद से ज्यादा रिटर्न देती है, तो कुछ में नुकसान भी हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे डिफेंस कंपनी के स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं, जो एक बार फिर मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में चर्चा में आ गया है। इस स्टॉक का नाम Nibe Ltd है। हाल ही में इस कंपनी को 28.08 करोड़ रुपये का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है, जिसे जून 2028 तक पूरा किया जाएगा।
5 साल में 10,000% से ज्यादा उछला शेयर
Nibe Ltd लंबे समय से निवेशकों को चौंकाने वाले रिटर्न देती आ रही है। अगर बीते 10 सालों में कंपनी के रिटर्न को देखें, तो 10 सालों में इसके शेयरों ने करीब 16,433 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 10,074 प्रतिशत चढ़ा है। अगर आपने इसमें 5 साल पहले निवेश किया होता, तो आपकी पूंजी सौ गुना से भी ज्यादा बढ़ गई होती।
अभी कैसा है स्टॉक का हाल?
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों पर थोड़ा प्रेशर देखा गया है। बीते 12 महीनों में शेयर करीब 23 प्रतिशत कमजोर हुआ है और सिर्फ तीन महीनों में इसमें 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि लॉगटर्म निवेशकों को ये शेयर काफी फायदा करवा रहा है। शुक्रवार को बीएसई पर Nibe Ltd का शेयर करीब 0.80 प्रतिशत गिरकर 1322.65 रुपये पर बंद हुआ।
Nibe Ltd अपने शेयरधारकों को लगातार रिवार्ड देती रहती है। हाल ही में कंपनी ने एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था, और ये लगातार तीसरा साल है जब कंपनी ने डिविडेंड घोषित की है। हाल ही में मिले वर्क ऑर्डर की घोषणा के बाद मार्केट में इस स्टॉक को लेकर फिर से पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल रहे हैं। इस वजह एक बार फिर से ये स्टॉक निवेशकों के नजर में आ गया है।