Bharat Forge Tareget Price: शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge) लगतार अपनी चमक खो रहा है। पिछले पांच सालों में इस स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, लेकिन देश की एक जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOSL) ने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। मोतीलाल ओसवाल ने भारत फोर्ज के शेयर के लिए 1,290 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मंगलवार को बंद भाव से लगभग 7% की गिरावट का संकेत दे रहा है।
तेजी पर लग सकता है ब्रेक
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि भारत फोर्ज एक डायवर्सिफाइड हैवीवेट डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी के रूप में उभर रही है। लेकिन, उसका साफ मानना है कि यह सारी पॉजिटिविटी पहले ही स्टॉक के दाम में शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, ब्रोकरेज ने कुछ नजदीकी चुनौतियों की ओर इशारा किया है जो कंपनी की तेजी पर ब्रेक लगा सकती हैं।
ब्रोकरेज ने इन चुनौतियों को किया हाईलाइट
मोतीलाल ओसवाल ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजारो में निर्यात के मोर्चे पर कुछ रुकावटें दिख रही हैं। इसके साथ ही यूरोपीय बाजार में मांग को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा, एल्युमीनियम फोर्जिंग्स के बिजनेस में भी कुछ विपरीत परिस्थितियां नजर आ रही हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि चालू वित्त वर्ष (FY26) की तीसरी तिमाही का प्रदर्शन दूसरी तिमाही जैसा ही रह सकता है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि चौथी तिमाही (4Q) से कंपनी की मांग में सुधार आना शुरू हो सकता है।
कंपनी का प्रदर्शन ठीक रहेगा, लेकिन वैल्यूएशन हाई
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, अगले कुछ सालों में कंपनी का प्रदर्शन ठीक रहेगा। ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी का राजस्व 11%, EBITDA 14% और PAT 28% की CAGR से बढ़ेगा। लेकिन, वैल्यूएशन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टॉक का मौजूदा वैल्यूएशन बहुत हाई है।
भारत फोर्ज का शेयर वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित समेकित EPS के 54 गुना और वित्त वर्ष 2027 के अनुमानित EPS के 38 गुना पर कारोबार कर रहा है। इतने हाई मल्टीपल पर स्टॉक को महंगा माना जाता है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने स्टॉक का मौजूदा भाव से तत्काल तेजी की कोई उम्मीद नहीं दिखाई है।