Multibagger Penny Stock: ₹1 लाख बने ₹1.23 करोड़, फिर चर्चा में है ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

Multibagger Penny Stock: कभी छोटा सा शेयर रहा यह स्टॉक अब निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले 12 सालों में इसने हजारों प्रतिशत रिटर्न दिए हैं। नई ग्रोथ योजनाओं और टेक्नोलॉजी सेक्टर में विस्तार की वजह से यह शेयर चर्चा में है, हालांकि हाल में इसमें उतार-चढ़ाव भी दिखा है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड21 Dec 2025, 05:05 PM IST
चर्चा में है ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?
चर्चा में है ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

Multibagger Penny Stock: स्टॉक मार्केट में कभी-कभी ऐसी कंपनियां होती हैं जो निवेशकों को चौंका देती हैं। Izmo Limited उन्हीं में से एक है। कभी एक छोटा-सा पेनी स्टॉक रही यह कंपनी अब मल्टीबैगर बन चुकी है और निवेशकों को पिछले 12 सालों में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। इसी वजह से सोमवार, 22 दिसंबर को Izmo के शेयर बाजार निवेशकों की खास नजर में रहने वाले हैं।

1 लाख का निवेश बना करीब 1.23 करोड़

अगस्त 2013 से अब तक Izmo के शेयर ने 12,200% से ज्यादा रिटर्न दिए हैं। यानी अगर किसी ने उस समय 1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 1.23 करोड़ होती। यह कंपनी अब निवेशकों की नजरों में मल्टीबैगर कंपनी बन चुकी है।

कंपनी की नई योजनाएं

1 दिसंबर 2025 को Izmo Ltd ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में यही सेगमेंट उसकी ग्रोथ को नई दिशा दे सकते हैं। Izmo के मुताबिक, ऑप्टिकल ट्रांसीवर डिमांड मार्केट 2030 तक 13.5 अरब डॉलर से बढ़कर 28 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। 5G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार के चलते कंपनी को करीब 14% CAGR की उम्मीद है।

25–27% CAGR का अनुमान

कंपनी की प्रेजेंटेशन में यह भी बताया गया है कि सिलिकॉन फोटोनिक्स के लिए सेमीकंडक्टर पैकेजिंग मार्केट मौजूदा 2 अरब डॉलर से बढ़कर 10 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है। इस सेगमेंट में 25 से 27 फीसदी तक CAGR की संभावना जताई गई है, जो Izmo के भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

शेयर प्राइस का हाल

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में Izmo का शेयर 0.86% गिरकर 793.50 पर बंद हुआ, जबकि पिछला क्लोज 800.40 था, यह आंकड़े National Stock Exchange के हैं।

पिछले 5 सालों में Izmo के शेयर 1,520% से ज्यादा का रिटर्न दे चुके हैं, जबकि बीते एक साल में यह आंकड़ा 938% रहा है। साल 2025 में अब तक शेयर 40.32% चढ़ चुका है, हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 19.15% की गिरावट भी दर्ज की गई है।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 6.93% टूट चुका है। Izmo का 52-वीक हाई 1,374.70 (29 सितंबर) और 52-वीक लो 229.70 (4 मार्च 2025) रहा है। शुक्रवार के बंद भाव पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,186.57 करोड़ था।

Izmo Ltd का सफर दिखाता है कि पेनी स्टॉक्स भी समय के साथ मल्टीबैगर बन सकते हैं। हालांकि शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन कंपनी की नई योजनाएं और ग्रोथ प्रोजेक्शन इसे निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बनाए हुए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMultibagger Penny Stock: ₹1 लाख बने ₹1.23 करोड़, फिर चर्चा में है ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMultibagger Penny Stock: ₹1 लाख बने ₹1.23 करोड़, फिर चर्चा में है ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?